{"_id":"60a81ed78ebc3e25fd715ecd","slug":"cleanchit-in-oxygen-gas-cylinder-matter-meerut-news-mrt5393261175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पुलिस ने ऑक्सीजन गैस सिलिंडर के फ्लो मीटर बनाने के मामले में दी क्लीनचिट, सभी लोगों को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पुलिस ने ऑक्सीजन गैस सिलिंडर के फ्लो मीटर बनाने के मामले में दी क्लीनचिट, सभी लोगों को छोड़ा
Sat, 22 May 2021 09:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 09:51 AM IST
सार
ऑक्सीजन गैस सिलिंडर के फ्लो मीटर बनाने के मामले में सबूत नहीं मिलने पर पुलिस ने सभी छह आरोपियों को छोड़ दिया है। पुलिस ने सभी को क्लीनचिट दे दी है। जानिए पूरा मामला क्या था।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में पुलिस ने ऑक्सीजन गैस सिलिंडर के फ्लो मीटर बनाने वालों को क्लीनचिट दे दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में बाट-माप विभाग की रिपोर्ट पर ही कार्रवाई तय होगी। लिसाड़ीगेट के बुनकर नगर में सर्विलांस की टीम ने गुरुवार को एक फैक्टरी पर छापा मारा था। पुलिस ने फैक्टरी मालिक सहित छह लोगों को हिरासत में लिया और फिर पूछताछ की थी। पुलिस की जांच में कोई ऐसा सबूत नहीं मिला है, जिससे इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। वहीं, इस स्थिति से सर्विलांस टीम की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट पुलिस ने सभी लोगों को क्लीन चिट दे दी और बाट-माप विभाग को पत्र लिखने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। इस मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि अभी तक की पड़ताल में कोई अपराध नजर नहीं आया है। पुलिस ने बाट-माप विभाग को इसकी जानकारी दी है, अब वही जांच कर कार्रवाई करें। हालांकि फैक्टरी में बनने वाले बने और अधबने फ्लो मीटर पुलिस के कब्जे में हैं। फिलहाल सभी लोगों को थाने से छोड़ दिया है। इस पूरे मामले में तस्करा डाल दिया गया।
विज्ञापन
ये था पूरा मामला
मेरठ के लिसाड़ीगेट में सर्विलांस टीम ने ऑक्सीजन गैस सिलिंडर पर लगने वाले फ्लो मीटर बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा था। सर्विलांस टीम का दावा था कि यहां अवैध तरीके से फ्लो मीटर बनाने का काम चल रहा है। पुलिस ने फैक्टरी संचालक सहित छह लोगों को हिरासत में लिया था। बताया गया कि मुखबिर द्वारा मिली सूचना के बाद सर्विलांस सेल की टीम ने लिसाड़ीगेट पुलिस को साथ लेकर लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के बुनकरनगर गली नंबर-5 में इमरान की फ्लो मीटर बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा था। पुलिस ने इमरान की फैक्टरी से भारी तादाद में फ्लो मीटर और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए थे। अब पुलिस ने जांच के बाद सभी लोगों को छोड़ दिया है।
विज्ञापन