यूपी: कक्षा दस की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में बताई आत्महत्या की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के एक गांव में छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। पहले दुष्कर्म होने की बात सामने आई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी किराएदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली सदर बाजार पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में कक्षा दस की छात्रा ने घर में चुनरी का फंदा बनाकर पंखे से लटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की ओर से लिखा गया सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया गया, जिसमें उसने लिखा कि उसके साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती की गई है, जिससे आहत होकर वह खुदकशी कर रही है। इसका पता चलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी किराएदार को गिरफ्तार कर लिया, जो मृतका के मकान में ही किराए पर रहता था।
यह भी पढ़ें: ये रही दरोगा और सिपाही के सुसाइड की बड़ी वजह, दोनों ने तनाव में उठाया ये खौफनाक कदम
दुष्कर्म की नहीं हुई पुष्टि: एसएसपी
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 354ए और पोक्सो एक्ट की धारा में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उसके द्वारा लिखे गए सुसाइड के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पहले संदिग्ध था मामला, सोशल मीडिया पर वायरल होने पर खुला
छात्रा के आत्महत्या करने का मामला पहले संदिग्ध था, लेकिन सोशल मीडिया पर मेसेज वायरल हुआ कि मृतका ने दुष्कर्म से आहत होकर आत्महत्या की है। इस पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस सक्रिय हो गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुसाइड नोट में मृतका ने छेड़छाड़ की बात लिखी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/