Meerut: मनचले के डर से छात्रा ने छोड़ा स्कूल, मां ने एसएसपी से लगाई गुहार, किराएदार पर उत्पीड़न का आरोप
मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र में मनचले से तंग आकर नौंवी की छात्रा ने स्कूल और ट्यूशन जाना बंद कर दिया। आरोपी किराएदार बताया जा रहा है। पीड़िता की मां ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान संभालने के बाद सबसे पहले महिला सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखा था। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि किसी भी महिला का उत्पीड़न न होने पाए। मगर मेरठ में मनचलों के इतने हौसले बढ़ गए है कि नौंवी की छात्रा ने उत्पीड़न से तंग आकर स्कूल और ट्यूशन जाना ही बंद कर दिया है। आरोपी किराएदार है।
अब पीड़िता की मां ने एसएसपी को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया। जल्द ही इस प्रकरण में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: भावनपुर थाने के दरोगा समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, उत्पीड़न से तंग युवक ने खाया था जहरीला पदार्थ
टीपी नगर क्षेत्र की एक महिला ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक स्कूल आते-जाते उनकी नवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को परेशान करता है। 11 अक्तूबर को ट्यूशन से नहीं लाैटी।
आरोपी जबरन उनकी बेटी को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था और जब उसे पुलिस बुलाने की धमकी दी तो आरोपी पीड़िता की बेटी को लेकर पहुंचा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के डर से उनकी बेटी ने स्कूल और ट्यूशन जाना बंद कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनकी 10 वर्षीय बेटी कक्षा चार की छात्रा है। उनकी बेटी के साथ ही एक बच्ची और पढ़ाई करती है। बच्ची का एक रिश्तेदार उनकी बेटी को काफी समय से टॉफी-चॉकलेट देता था।
उन्होंने कई बार इसका विरोध भी किया। आरोप है की कुछ दिन पूर्व आरोपी ने दोबारा से उनकी बेटी को चॉकलेट दी तो पीड़िता ने विरोध किया। इस आरोपी ने उनके सिर में लोहे की रॉड मारकर हमला कर दिया। अब पीड़ित मां ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग ही है।
बच्चियों के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है। दोषी पाए जाने पर तत्काल कीार्रवाई की जाएगी। - आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी