{"_id":"6165f0508ebc3e629446148d","slug":"clashes-with-the-corporation-team-on-sardhana-road-uproar-meerut-news-mrt560420973","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंकरखेड़ा में व्यापारियों का विरोध भी नहीं रोक पाया अतिक्रमण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंकरखेड़ा में व्यापारियों का विरोध भी नहीं रोक पाया अतिक्रमण अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना रोड पर निगम की टीम से नोकझोंक, हंगामा
मेरठ। कंकरखेड़ा सरधना रोड और खिर्वा रोड पर नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया। यहां कुछ व्यापारियों ने कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाकर हंगामा किया। टीम की व्यापारियों से काफी नोकझोंक हुई। हालांकि अतिक्रमण हटाने का काम जारी रहा। व्यापारी नेताओं ने निगम पर अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके अलावा निगम की दूसरी टीम ने बेगमपुल से इंदिरा चौक तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान में औपचारिकता निभाई। जीआईसी के सामने पहुंचते ही निगम की अतिक्रमण हटाने से बचती नजर आई।
नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया है। मंगलवार को निगम के सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय सिंह, कर निर्धारण अधिकारी राजेश सिंह, लेखपाल राजकुमार के साथ रिटायर्ड लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक सरधना रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे। टीम ने सड़क पर रखे खोखों को जेसीबी से हटाना शुरू किया तो स्थानीय व्यापारी विरोध में उतर आए।
व्यापारियों की काफी देर तक नोकझोंक होती रही, लेकिन टीम ने शिवचौक से सरधना रोड बाईपास तक और इसके बाद खिर्वा रोड पर अतिक्रमण हटाया। शिव चौक के पास संचालित मंडी में सड़क पर डाली गई टीन शेड को जेसीवी से हटाया गया। इस दौरान आदेश फौजी और गणेश अग्रवाल ने विरोध किया। यहां टीम ने लगभग 49 दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया। खिर्वा रोड पर एक कपड़ा व्यापारी ने सड़क पटरी पर अवैध रूप से टीन शेड डालकर कब्जा किया था। इसे टीम ने गिरा दिया। अन्य कई खोखे तोड़े गए।
विज्ञापन
निगम की दूसरी टीम ने बेगमपुल से इंदिरा चौक तक अतिक्रमण हटाने पहुंची। जीआईसी के सामने पटरी पर सजाई गई दुकानों को हटाना शुरू किया तो कुछ सत्ताधारी नेताओं के दखल पर टीम आगे की ओर बढ़ गई। टीम में कर अधीक्षक कैलाश, अक्षय कुमार, सुरेंद्र सिंह, ब्रजेश सिंह, शक्ति सिंह, प्रवीण कुमार, जसवंत सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
--
आज हापुड़ अड्डा चौराहा और फुटबॉल चौक से चलेगा अभियान
- नगर निगम की टीम बुधवार को हापुड़ अड्डा चौराहा से बिजली बंबा बाईपास तक अतिक्रमण हटाएगी। दूसरी टीम फुटबाल चौक से अभियान शुरू करेगी। यह अभियान मलियाना फ्लाईओवर तक चलाया जाएगा। मंगलवार को नगर निगम टीम ने दोनों ही क्षेत्रों में मुनादी करके स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।