फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   clash between two groups five wounded

कोतवाली में दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल

Sat, 08 Feb 2020 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
clash between two groups five wounded
मेरठ। कोतवाली क्षेत्र के शाहपीर गेट में शुक्रवार सुबह टाटा मैजिक और स्कूटी की मामूली टक्कर के बाद पड़ोसी दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उनमें जमकर लाठी डंडे-चले और पथराव हुआ। जिसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शाहपीर गेट स्थित मस्जिद के समीप मोहम्मद शरीफ का परिवार रहता है। उसकी पत्नी शकीला ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसका पति शरीफ काम से लौटने के बाद टाटा मैजिक घर के बाहर खड़ा कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी जुनैद की स्क्ूटी टाटा मैजिक से टकरा गई। इसके बाद दोनों में नोकझोंक के बाद गालीगलौज हो गई। आरोप है कि इसके बाद जुनैद, परवेज और बिलाल व कई अन्य ने शरीफ के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। वहीं, महिलाओं ने पथराव कर दिया। जिसमें शरीफ एवं उसका बेटा आदिल समेत पांच घायल हो गए। कोतवाली इंस्पेक्टर देवेश शर्मा मारपीट और पथराव की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि जांचकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed