{"_id":"5fee3a418ebc3e3d445e6232","slug":"city-divided-into-five-zones-12-sectors-and-62-sub-sectors-meerut-news-mrt5183214105","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों में चेकिंग...पांच जोन, 12 सेक्टर और 62 सब सेक्टर में बांटा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों में चेकिंग...पांच जोन, 12 सेक्टर और 62 सब सेक्टर में बांटा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
नए साल पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं। शहर को पांच जोन, 12 सेक्टर व 62 सबसेक्टर में बांटकर सुबह से ही होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया। आरएएफ और पुलिस बल तैनात किया गया, जो शुक्रवार को भी तैनात रहेगा।
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए होटलों में बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चला। पार्टी को देखते हुए होटल मैनेजर और मालिकों से उनके यहां इंतजामों की जानकारी ली गई। पांच कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ लगी है। जो शहर में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में निगरानी करेगी। यह ड्यूटी शुक्रवार को भी लागू रहेगी। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि नए साल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 22 क्यूआरटी हैं, जोकि शहर में गश्त कर रही हैं। एसपी सिटी और सीओ शहर का निरीक्षण कर रहे हैं। बाजारों में भी सुरक्षा के इंतजाम हैं।