फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   city devide in 9 zone and 32 sector

सुरक्षा व्यवस्था: 100 प्वाइंटों पर पुलिस, फायरब्रिगेड भी अलर्ट

Wed, 03 Nov 2021 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
city devide in 9 zone and 32 sector
नौ जोन, 32 सेक्टर में 100 प्वाइंट पर होगी कड़ी निगरानी
विज्ञापन

मेरठ। दीपावली सहित अन्य त्योहारों पर पुलिस प्रशासन ने कड़ी निगरानी और सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। इसके लिए शहर को नौ जोन और 32 सेक्टर में बांटकर शहर के 100 प्वाइंट पर भारी पुलिस बल लगाया गया है। सुरक्षा भांपने के लिए मंगलवार को एडीजी, आईजी और एसएसपी ने शहर में आठ किलोमीटर तक पैदल मार्च निकाला। संवदेनशील और अतिसंवेदनशील इलाके में आरएएफ और पीएसी के साथ फायरब्रिगेड लगा दी है।
त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए एक कंपनी आरएएफ, तीन कंपनी पीएसी और क्यूआरटी लगाई है। कचहरी और अधिकारियों के ऑफिस में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। भैसाली, सोहराब बस अड्डे, सिटी व कैंट रेलवे स्टेशन पर बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड को लेकर चेकिंग अभियान ैचलाया गया।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार शाम एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल, आईजी रेंज प्रवीण कुमार, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी क्राइम विनीत कुमार, एसपी टैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ सराफा बाजार, आबूलेन, बेगमपुल से हापुड़ अड्डा सहित अन्य स्थानों पर पैदल मार्च निकाला। एडीजी राजीव सभरवाल ने कहा कि सादे कपड़ों में भी पुलिस टीमें अलर्ट रहेंगी। लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दीपावली पर आग बुझाने के लिए 10 टीमें तैनात
- दीपावली पर आग की घटनाओं की संभावना को देखते हुए दमकल विभाग की 10 टीमें तैनात की गई हैं। इनमें शहर में आठ और देहात में दो टीम शामिल है। एक गाड़ी मवाना, एक सरधना में लगाई है। इसके साथ ही दीपावली मेला होने के चलते दो गाड़ी भैंसाली मैदान में सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई है। इसके अलावा बेगमपुल, हापुड़ अड्डा, बुढाना गेट, घंटाघर, भूमिया पुल पर टीमें रहेंगी। चीफ फायर आफिसर संतोष कुमार राय ने बताया कि दीपावली पर कहीं आग लगती है तो तुरंत सूचना 9454418747 पर दें। डायल 112 पर भी कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed