फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Citizenship Act: Police force deployed in Meerut and near by districts, internet stoped

नागरिकता कानून: मेरठ में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर

Fri, 20 Dec 2019 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 20 Dec 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Citizenship Act: Police force deployed in Meerut and near by districts, internet stoped
force in meerut - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संसोधन कानून को लेकर देश भर में चल रहे तनावपूर्ण माहौल के बीच मेरठ और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार को पुलिस और प्रशासन ने शाम को शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैगमार्च किया। शुक्रवार को भी सुबह से ही पुलिस अधिकारी संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने में जुटे हैं। 
विज्ञापन


लखनऊ में हुए भारी बवाल को देखते हुए मेरठ में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इसलिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

मेरठ में गुरुवार शाम को कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम, आईजी आलोक कुमार, डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नायारण सिंह समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ हापुड़ अड्डा से भूमिया पुल तक फ्लेग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों नें लोगों से शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। 

उधर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील के साथ ही आसपास के सभी जिलों में प्रशासन चौकन्ना है। सहारनपुर में जहां तीसरे दिन भी इंटरनेट सेवाएं बद हैं वहीं शामली और मुजफ्फरनगर में दूसरे दिन भी इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

एसएसपी, एसपी सिटी और जिलाधिकारी ने शहर के जनप्रतिनिधियों से बातचीत की और शहर काजी, नायब शहर काजी व मुस्लिम वर्ग के युवा नेताओं से वीडियो के जरिए शहर में अमन चैन बनाए रखने में सहयोग करने की अपील कराई।

एसएसपी अजय साहनी के मुताबिक पुलिस ने हर तरह से हंगामे और अव्यवस्था से निपटने के लिए तैयार है। जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed