फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Christmas festoon special prayers in churches

क्रिसमस की धूम, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना  

Tue, 26 Dec 2017 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 26 Dec 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
Christmas festoon special prayers in churches
क्रिसमस पर एक दूसरे को बधाई देतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सभी चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म की खुशी मनाई गई। सभी ने मिस्सा बलिदान और प्रार्थना सभा में भाग लिया। सभी चर्चों में श्रद्धालुओं ने एक दूसरे के गले मिलकर क्रिसमस की बधाई दी। वहीं सांता क्लॉज से गिफ्ट पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

 सोमवार सुबह से ही क्रिसमस की खुशियां शहरभर में दिखाई दीं। लाइटों और फूलों से सजे चर्चों में दिन निकलते ही मेले जैसा माहौल मिला। सुबह आठ बजे से ही चर्च में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। बेगमपुल स्थित सेंट जोजफ चर्च में फादर टाइटस, फादर संजय, फादर रोशन ने चर्च में प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मानव के रूप में समस्त मानव जाति के कल्याण को आए। मानव जाति में प्रेम और खुशी का संदेश दिया। आनंद से जीवन जीने का रास्ता दिखाया। रुड़की रोड स्थित सेंट पॉल्स मैथोडिस्ट चर्च में फादर डीपी लाल ने प्रभु यीशु के जन्म से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। चर्च सचिव अखिल कौशिक, डा. बिमला लाल, सुनील रॉबर्ट आदि रहे। बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में जहां मिस्सा बलिदान हुआ वहीं प्रार्थना सभा का भी आयोजन हुआ। साकेत स्थित सेंट लुक्स चर्च में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सभी श्रद्धालुओं ने चरनी में प्रभु यीशु के दर्शन किए। इसके उपरांत प्रार्थना सभा हुई। फादर ने प्रभु यीशु का संदेश दिया। सिविल लाइन स्थित सिटी मैथोडिस्ट चर्च, लालकुर्ती सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च आदि में प्रार्थना सभाएं हुई। वहीं सांता क्लॉज ने बच्चों को मिठाइयां और उपहार बांटेे। 
विज्ञापन


अलख ने मनाया क्रिसमस समारोह
मेरठ। अलख द ट्रू इंडियन संस्था की ओर से क्रिसमस मनाया गया। संस्था सदस्याओं ने मिलकर काली पलटन मंदिर में पहुंचकर गरीब बच्चों क ो मिठाई, खिलौने, खाद्य सामग्री व कपड़े बांटे। संस्था की संरक्षक डॉ. नीरा तोमर ने बच्चों के साथ गेम्स भी खेले। संस्था उपाध्यक्ष रिया जावला के अलावा इस अवसर पर संजना वत्सस रस्तोगी, मानसी शर्मा, डॉ. विक्रांत जावला, संरक्षक सुरेशपाल सिंह, सुमित्रा चौहान, नीलाक्ष रस्तोगी, उदित शर्मा, रिनी चौधरी, प्रेमल रस्तोगी, सुमित चौधरी, अरविंद कुमार, गुरप्रीत लांबा एवं डॉ. अरविंद भट्ट आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed