फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Choudhary Jayant has prepared to break into vote bank of BSP by making Anil Kumar a minister

UP: जयंत ने अनिल के सहारे चला ये बड़ा दांव, बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी की है तैयारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Wed, 06 Mar 2024 09:09 AM IST
कपिल kapil जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, मेरठ
जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Mar 2024 09:09 AM IST
सार

Meerut News : चौधरी जयंत सिंह ने अनिल कुमार के सहारे बड़ा दांव चला है। वहीं, बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी की पूरी तैयारी है। अमर उजाला की यह पूरी रिपोर्ट पढ़िए।

विज्ञापन
Choudhary Jayant has prepared to break into vote bank of BSP by making Anil Kumar a minister
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल ने पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को मंत्री बनाकर पश्चिम में अपना दायरा बढ़ाया है। आरएलडी अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने टिकटों के बंटवारे और अनुसूचित जाति के विधायक को योगी कैबिनेट में मंत्री बनाकर जाट, गुर्जर के बाद अनुसूचित समाज को भी साधा है। 

विज्ञापन


उन्होंने अंतिम समय में अनिल को मंत्रिमंडल में शामिल कराकर अनुसूचित जाति के लोगों को भी बड़ा संदेश दिया है। योगी कैबिनेट में पश्चिम से अनिल एक मात्र दलित मंत्री बने हैं। ऐसा करके रालोद ने लोकसभा चुनाव में बसपा के वोट बैंक में भी सेंधमारी का प्रयास किया है।

विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के साथ गठबंधन करके अपनी ताकत के साथ ही दायरा भी बढ़ा लिया है। उन्होंने बड़े निर्णय लेकर राजनीतिक विशेषज्ञों के साथ ही पार्टी नेताओं को भी चौंका दिया है। जयंत ने अपने परिवार की पारंपरिक बागपत लोकसभा सीट को छोड़ कर एक साधारण कार्यकर्ता डॉ. राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी बना कर बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने टिकटों के बंटवारे में जाट समाज के डॉ. सांगवान को बागपत और गुर्जर समाज के विधायक चंदन चौहान को बिजनौर से प्रत्याशी बनाया।

एमएलसी के लिए योगेश नौहवार को टिकट देकर ब्रज के नाराज कार्यकर्ताओं और जाट समाज को मना लिया। जाट और गुर्जर को साधने के बाद उन्होंने विधायक अनिल को अचानक मंत्री बना कर अनुसूचित समाज को भी साधने का काम किया है।

विज्ञापन

जयंत चाहते तो जाट समाज के ही चारों विधायकों में से किसी को भी मंत्री बना सकते थे। सबसे वरिष्ठ विधायक राजपाल बालियान का नाम तय भी हो चुका था, उन्हें दो दिन पहले लखनऊ पहुंचने का संदेश भी मिल चुका था। मगर ऐन वक्त पर जयंत सिंह ने पुरकाजी विधायक अनिल को मंत्री बना कर अनुसूचित समाज के लिए भी बड़ा संदेश दिया। मंत्री बने अनिल का राजनीतिक सफर बसपा से शुरू हुआ था। सहारनपुर के तहारपुर निवासी अनिल ने चरथावल और पुरकाजी से तीन बार विधायक बने हैं। दोनों ही जनपदों में अनुसूचित समाज के लोगों में उनकी अच्छी पैठ है।

चारों सदन का प्रतिनिधित्व करने में जुटा रालोद
राष्ट्रीय लोकदल लोकतंत्र के चारों सदनों में प्रतिनिधित्व करने की कवायद में लगा है। जिसमें वह सफल होता भी नजर आ रहा है। चौधरी जयंत सिंह खुद राज्यसभा के सदस्य है। विधानसभा में उनके नौ विधायक हैं। लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने के लिए बागपत और बिजनौर से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में प्रतिनिधित्व के लिए योगेश नौहवार को प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें: UP: दलित राजनीति के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए मंत्री अनिल कुमार, एनडीए ने पश्चिमी यूपी में चला बड़ा दांव

सुनील को मंत्री बनाकर ब्राह्मणों को साधने की कोशिश
एनडीए गठबंधन के चलते योगी मंत्रिमंडल में चार विधायकों को मंत्री बनाया गया। सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, आरएलडी के अनिल कुमार के अलावा भाजपा के दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा को भी मंत्री बनाया है। भाजपा ने भी ऐन वक्त पर साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा को मंत्री बनाकर ब्राह्मण समाज को साधने का काम किया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: राजकुमार सांगवान बोले- मेरे लिए बहुत भावुक पल, जयंत ने सौंपी अपनी सीट, जिताकर झोली में डालेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed