फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chip will be removed from Naira petrol pump today amid videography

Meerut News: वीडियोग्राफी के बीच नायरा पेट्रोल पंप से आज निकाली जाएगी चिप

Mon, 10 Apr 2023 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 03:01 AM IST
विज्ञापन
Chip will be removed from Naira petrol pump today amid videography
मेरठ। नायरा पेट्रोल पंप पर सोमवार को वीडियोग्राफी के बीच घटतौली में इस्तेमाल होने वाली चिप को मशीन से निकाला जाएगा। पुलिस की ओर से आपूर्ति निरीक्षक और नायरा कंपनी के इंजीनियरों को नोटिस दिया गया था। सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह का कहना है कि चिप को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसटीएफ मेरठ और आपूर्ति विभाग ने नवंबर 2022 को मेरठ में नायरा कंपनी के चार पेट्रोल पंप, बागपत में एक और हापुड़ में दो पेट्रोल पंप पर दबिश दी थी। यहां घटतौली और मशीनों से छेड़छाड़ का खुलासा हुआ था। हर जगह पर मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पांच माह से मशीन के अंदर घटतौली में इस्तेमाल होने वाली चिप बंद है। सोमवार को आपूर्ति निरीक्षक और नायरा कंपनी के इंजीनियर पेट्रोल पंप पर आएंगे और पुलिस की वीडियोग्राफी के बीच चिप को निकाला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed