{"_id":"5a33e34d4f1c1bb6678c20a1","slug":"children-were-scared-by-the-voice-of-guldar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार की दहाड़ सुन सहमे मासूम बच्चे, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार की दहाड़ सुन सहमे मासूम बच्चे, मची चीख-पुकार
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 15 Dec 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
गुलदार की दहाड़ सुन कांपे बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर में एक गुलदार ने स्कूली वैन का रास्ता रोक लिया। गुलदार को देखकर वैन में सवार बच्चों की चीख निकल गई। वैन के आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने गुलदार को भगाया। गांववासियों ने गुलदार होने की सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
पढ़ें : कड़ाके की ठंड से दिनभर कांपते रहे लोग, देखें वेस्ट यूपी की ये तस्वीरें
विज्ञापन
गांव कूकड़ा के जंगल में कई दिनों से गुलदार दिखाई देने की गांववासियों में दहशत फैली हुई है। नहटौर के आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की एक वैन गांव कूकड़ा के आसपास के बच्चों को स्कूल लेकर जाती है। ग्रामवासियों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह वैन बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। कूकड़ा-हल्दौर मार्ग पर जंगल से निकलकर अचानक एक गुलदार ने स्कूली वैन का रास्ता रोक लिया। चालक ने तुरंत बच्चों से गाड़ी के शीशे बंद कराएं। गुलदार को देखकर वैन के सामने देख स्कूली बच्चों की चीख निकल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान रामकुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार, अरविंद कुमार व सुनील कुमार आदि फावड़ा व लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। किसानों ने गुलदार को जंगल की तरफ भगा दिया। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से गुलदार दिखाई देने से गांववासी भयभीत है। किसान अकेले खेतों पर काम करने नहीं जा रहे हैं। किसान टोलियां बनाकर जंगलों में काम कर रहे हैं। गुलदार दिखाई देने की शिकायत कई बार वन विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। क्षेत्रीय वन विभाग के रेंजर सुधीर चौधरी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। गुलदार मिलने वाले क्षेत्र में जांच टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/