{"_id":"595e54d34f1c1b3e4b8b4705","slug":"child-marriage-married-teenager-police-station-groom-bride-and-baraati","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विवाह : किशोरी से रचाई शादी, थाने पहुंचे दूल्हा, दुल्हन और बाराती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विवाह : किशोरी से रचाई शादी, थाने पहुंचे दूल्हा, दुल्हन और बाराती
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Updated Thu, 06 Jul 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग दुल्हन को निकाह कर ले जा रहे दूल्हे व उसके पिता और दुल्हन व दुल्हन के पिता को पुलिस ने रास्ते से हिरासत में ले लिया। इससे दोनों पक्षों में अफरा-तफरी मच गई। देर रात तक दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ थाने में लगी रही। थानाध्यक्ष ने बाल विवाह अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की बात की है।
सहारनपुर के ननौता में भारी अड्डा निवासी एक व्यक्ति के यहां उसकी लड़की की बारात कैराना से आयी हुई थी। शादी समारोह का कार्यक्रम दोपहर बाद संपन्न हो गया। निकाह व सलामी की रस्म भी हो चुकी थी। शाम करीब 6:30 बजे दूल्हा व उसके परिजन हंसी खुशी बारात को विदा कराकर दुल्हन को लेकर जा रहे थे। बारात की रुखसती के दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर सूचना दे दी कि किशोरी का उसके परिजनों ने निकाह कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। बारात जैसे ही नगर के अफगानान स्थित बाल्मीकि बस्ती के पास पहुंची तो पुलिस ने दूल्हे की कार को रोक लिया। इसके बाद पुलिस दूल्हे व उसके पिता तथा दुल्हन व उसके पिता को थाने ले आई। जहां थानाध्यक्ष यशपाल सिंह ने सभी से इस संबंध में पूछताछ की। इस दौरान दूल्हे के पिता ने बताया कि उसके लड़के की उम्र लगभग 19 वर्ष तथा दुल्हन की उम्र करीब 14 वर्ष है। इस संबंध में थानाध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि आधार कार्ड में दूल्हे की उम्र 25 वर्ष है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध बाल विवाह के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाने पर दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ लगी रही।