फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   child death in prahlad nagar

लिसाडी गेट में बच्ची की मौत

Fri, 12 Nov 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
child death in prahlad nagar
प्रहलादनगर में संदिग्ध हालात में बच्ची की मौत
विज्ञापन

मेरठ। प्रहलादनगर में बृहस्पतिवार को आठ साल की बच्ची पंखुड़ी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सौतेले पिता ने सगी मां पर ही संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
प्रहलाद नगर निवासी दीपक कंकरखेड़ा में एक सराफ की दुकान पर काम करता है। एक साल पहले दीपक की तीसरी शादी हुई थी। महिला अपने साथ आठ साल की बेटी पंखुड़ी को भी लेकर आई थी। बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पंखुड़ी की घर में ही मौत हो गई। परिजन उसे लेकर हापुड़ अड्डा स्थित युग अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना था कि परिजनों ने बताया है कि बच्ची बेड से गिरकर अचेत हो गई थी। जांच में पता चला है कि घटना के समय मां-बेटी ही घर पर थे। दीपक काम पर गया था। दीपक ने भी घटना को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि बच्ची की मां भी संदेह के घेरे में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने पहले हुई थी घर में चोरी
दीपक के घर में दो माह पहले ही करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की थी, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed