फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will public meeting on first March in Shamli

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए तैयारियां शुरू, वाटरप्रूफ बनेगा पंडाल

Thu, 27 Feb 2020 10:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Feb 2020 10:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के लिए शामली में तैयारियां शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will public meeting on first March in Shamli
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amarujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक मार्च को प्रस्तावित शामली कार्यक्रम की तैयारियों में पूरा पुलिस और प्रशासनिक अमला जुट गया है। पुलिस लाइन में एसपी कार्यालय के सामने हैलीपेड निर्माण शुरू कर दिया गया है। कैराना में ऊंचा गांव और गूर्जरपुर में पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज निर्माण के लिए किसानों की जमीनों के बैनामों की कार्रवाई शुरू कर दी गई। मंडलायुक्त और डीआईजी ने मंडल स्तर के अफसरों के साथ शामली पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। देर रात तक डीएम और एसपी अधीनस्थों के साथ तैयारियों की बैठक में समीक्षा की। पुलिस लाइन में जनसभा की भी तैयारी है। हालांकि प्रशासन ने सरकारी कार्यक्रम नहीं आने की बात कही है।

विज्ञापन


बुधवार शाम को शासन से सीएम के मौखिक कार्यक्रम की सूचना मिलते ही प्रशासन तैयारियों में जुट गया था। बृहस्पतिवार सुबह को शामली पुलिस लाइन स्थल पर एसपी कार्यालय के सामने ईंट मंगाकर हैलिकॉप्टर के लिए हैलीपैड निर्माण शुरू कर दिया गया। मैदान की सफाई के बाद ये काम शुरू हो गया था। दोपहर में मंडलायुक्त संजय कुमार, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने जिले में एसपी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की। मौके पर जाकर हैलीपेड निर्माण देखा। बताया जा रहा है कि यहीं पर एक जनसभा का भी कार्यक्रम है इसके लिए विशाल पंडाल यहां बनाया जाएगा। इसमें पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। मंडलायुक्त और कमिश्नर के अलावा डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन के मैदान में लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह, सहायक अभियंता विपिन जैन से हैलीपेड, जनसभा मंच, वीआईपी, मीडिया गैलरी, आम नागरिकों के सभास्थल बनाए जाने के संबंध में जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। मंडलायुक्त संजय कुमार ने जिलास्तरीय अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कुछ ऐसा रहा मुख्यमंत्री योगी का कार्यक्रम, तस्वीरों के साथ सात स्लाइडों में पढ़िए पूरा भाषण

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने अफसरों को दी जिम्मेदारी

मंडलायुक्त ने मंच पर बैठने के लिए पास जारी करने की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी। डीएम जसजीत कौर ने मोबाइल टायलेट मंडल मुख्यालय से व्यवस्था करने का अनुरोध किया। दोपहर बाद मंडलायुक्त और डीआईजी ने एसपी कार्यालय के मीटिंग हाल में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर व्यवस्था के दिशा- निर्देश दिए। बताया कि तैयारियों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

अफसरों ने देर रात तक ली बैठक

देर रात को डीएम और एसपी ने कलेक्ट्रेट पर सभी विभागीय और जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें सभी को मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों के संबंध में ब्रीफ किया गया। बताया गया कि शुक्रवार तक सबकी ड्यूटियां लग जाएंगी और सभी को जिम्मेदारी से इसे निर्वहन करना है। एसपी ने बताया कि फोर्स की ड्यूटी भी बृहस्पतिवार तक लग जाएगा। यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और सभा स्थल पर भारी सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। एसपी ने बताया कि अभी तक सीएम के कार्यक्रम का अधिकृत सरकारी कार्यक्रम नहीं आया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed