Mission 2024: सीएम योगी बोले- 500 वर्षों बाद रामलला ने पहली बार खेली होली, मोदी-योगी के नारों से गूंज उठा हॉल
Lok Sabha Elections 2024 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल को बधाई दी। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो पीएम मोदी ने कर दिखाया वो कोई नहीं कर सकता। कहा कि पीएम मोदी ने 370 को हटाकर दिखाया है। पढ़िए सीएम योगी का पूरा भाषण-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम योगी बुधवार को मेरठ दौरे पर पहुंचे हैं। सीसीएसयू में आयोजित सम्मेलन में प्रबुद्ध समाज के लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि क्रांतिधरा पर आकर आनंद की अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि तीन दशक पहले जिस तरह अरुण गोविल ने रामायण में मजबूती के साथ मंचन किया था। ठीक उसी प्रकार अरुण गोविल अब भी मेरठ में इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि मेरठ हमेशा इतिहास रचता है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल को बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि पर्व और त्योहार को फूहड़ बनाने का प्रयास हो रहा था। लेकिन इस बार भी होली के अवसर पर 'जो राम को लाए हैं' गीत बज रहा था। यह परिवर्तन हुआ है। कहा कि संसद के हर सत्र में राजेंद्र अग्रवाल की आवाज उठती थी। वहीं, अरुण गोविल को कला के क्षेत्र के जीवंत हस्ताक्षर कहा है। सीएम योगी ने कहा कि लॉकडाउन के समय रामायण एक बार फिर घर-घर तक पहुंचा, जिससे दूरदर्शन की टीआरपी बढ़ गई।
उन्होंने कहा कि मेरठ की पहचान ऐसे राम के चरित्र को निभाने वाले से बन रही है, जिसने तीन दशक पहले भी मजबूती से मंचन किया था। कोतवाल धन सिंह गुर्जर के बलिदान का भी मेरठ साक्षी रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि 32 हजार करोड़ रुपये से रैपिड का काम किया जा रहा है। यही विकास है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे बनने से अब मेरठ के लोग एक घंटे से पहले ही दिल्ली पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि पहला खेल विश्वविद्यालय भी यहीं बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए कहा कि यही विकास की तस्वीर है।
सीएम योगी ने कहा कि पहले की तुलना में यूपी में बहुत कुछ बदल गया है। उन्होंने कहा कि मोदी को बार-बार इसीलिए लाया जा रहा है कि पीएम मोदी ने देश में विकास करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में सीमाएं सुरक्षित हुईं हैं। कहा कि उग्रवाद, नक्सलवाद और आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। कश्मीर में आतंकवाद भी समाप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि होली खेले रघुवीरा गीत सुनते थे लेकिन, अवध में जाते थे तो राम जी के दर्शन नहीं होते थे। पहली बार 500 वर्षों के बाद रामलला ने होली खेली है। उन्होंने पूछा कि क्या विपक्ष ऐसा कभी कर पाता? कहा कि विकास, विरासत और आस्था एक साथ ले जाने वाली सिर्फ मोदी सरकार है। बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि 140 करोड़ का भारत ही मेरा परिवार है। कहा कि विपक्ष के लिए फेमिली फर्स्ट है लेकिन, पीएम मोदी के लिए देश फर्स्ट है।
सीएम योगी ने कहा कि कश्मीर को लेकर कहा जाता था कि किसी देश में दो प्रधामंत्री नहीं चलेंगे। पहले धारा 370 हटाने की किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई लेकिन, मोदी ने उसे भी हटाया कर दिखाया है। उन्होंने जनता से पूछा कि जो पीएम मोदी ने किया है क्या सपा, बसपा और कांग्रेस ऐसा कर पाती? उन्होंने कहा कि केवल सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, इसलिए लोग मोदी को चुनते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है लेकिन, विपक्षी गठबंधन जातिवाद के नाम पर समाज को छिन्न-भिन्न करते थे।
सीएम योगी ने कहा कि 18वीं लोकसभा में जनता के सामने असमंजस की स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता के सामने हर तरफ विकास ही विकास है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर देश दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार में देश गलोबल लीडर बनेगा।
सीएम योगी ने कहा कि एक वे लोग थे जो कर्फ्यू लगाते थे और हम कांवड़ यात्रा को लेकर चलते हैं। हम श्रद्धालुओं के लिए फूल बिछाते हैं, वे शूल लगाते थे। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। पीएम मोदी ने धारा 370 हटाई, इसलिए हर बूथ पर 370 वोट बढ़ा देना। जनता से कहा कि 26 अप्रैल को मेरठ में मतदान है। आपको भी अरुण गोविल को सांसद बनना है। कहा कि प्रधानमंत्री 31 मार्च को मेरठ से चुनावी शंखनाद करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा कि जब इतनी बार जय श्री राम के जयकारे लगते हैं तो महसूस होता है कि मुझे बहुत प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी नाम में बहुत समानता है।
उन्होंने कहा कि मैंने सीएम योगी को ट्वीट किया था कि संयासी से अच्छा राजा कोई नहीं हो सकता है। उनके भाषण के दौरान लोगों ने मोदी और योगी के जमकर नारे लगाए।
बता दें कि 31 मार्च तक योगी आदित्यनाथ रोजाना तीन लोकसभा सीटों पर प्रबुद्ध समाज को साधने का काम करेंगे।
सीएम योगी मेरठ में सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल हुए हैं। यहां के बाद गाजियाबाद में सम्मेलन के लिए रवाना हो गए। सीसीएसयू में लगभग 15 सौ लोगों को बुलाया गया। इनमें शहर के डॉक्टर, प्रोफेशनल्स, सीए, टीचर्स, उद्यमी शामिल रहे। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों के जरिए केंद्र में भाजपा की 10 सालों की सरकार के कार्यों को गिनाया है।
यह भी पढ़ें: Road Accident: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, चार लोगों की मौत
मेरठ में रैपिडएक्स, गंगा एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, सोतीगंज, अपराध नियंत्रण, गगोल तीर्थ, गढ़ गंगा घाट, दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड से लेकर वंदे भारत की उपलिब्धयों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को दिनभर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी तैयारी में जुटे रहे थे। बुधवार को बम डिस्पोजल स्कवायड ने सीसीएसयू पहुंच कर जांच की।
यह भी पढ़ें: चुनाव पर चर्चा: अमर उजाला टीम ने कैराना में टटोली मतदाताओं की नब्ज; इकरा, जयंत और बसपा को लेकर ये बोले युवा
सीएम का कार्यक्रम
27 मार्च- मथुरा के बाद मेरठ, गाजियाबाद में प्रबुद्ध सम्मेलन।
28 मार्च - बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा में सम्मेलन।
29 मार्च - शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में सम्मेलन।
30 मार्च - बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर में सम्मेलन।
31 मार्च -बरेली, रामपुर, पीलीभीत में सम्मेलन।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.