फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Yogi Adityanath said Gangahar track will be doubled before Haridwar Kumbh

सीएम योगी बोले- आसान होगी कांवड़ यात्रा, हरिद्वार कुंभ से पहले होगा गंगनहर पटरी का दोहरीकरण

Tue, 05 Nov 2019 01:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Nov 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath said Gangahar track will be doubled before Haridwar Kumbh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हरिद्वार कुंभ से पहले नहर की पटरी का दोहरीकरण किया जाएगा, जिससे कांवड़ यात्रा में भी आसानी होगी। गढ़ मुक्तेश्वर को मिनी हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सहारनपुर को जल्द ही विश्वविद्यालय की सौगात दी जाएगी। प्रदेश की चीनी मिलों को बंद नहीं होने दिया जाएगा। जहां चीनी नहीं बनेगी, वहां एथनॉल बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार को 330 करोड़ की लागत से किए गए सहकारी चीनी मिल रमाला के विस्तारीकरण, पेराई सत्र और 27 मेगावाट के को-जेनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि किसानों को 30 साल पुरानी समस्या से छुटकारा मिल गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में जहां दंगे होते थे, अब किसान खुशहाल हैं और युवा पुलिस व सेना में भर्ती हो रहे हैं। सरकार ने भाई-भतीजावाद खत्म कर दिया है। त्योहारों पर अब कोई खलल नहीं डाल सकता है। पिछले पेराई सत्र में 119 चीनी मिलें चल रही थीं, इस बार तीन नई मिलों ने पेराई शुरू की है। पेराई सत्र के साथ-साथ गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के खाते में पहुंच जाएगा। गन्ने की सप्लाई, भुगतान और पर्ची के लिए यूपी में भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी के पहुंचते ही पांडाल में लहराया प्रार्थना पत्र, जमकर हंगामा और नोकझोंक, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीएम ने कहा कि सरदार पटेल और बाबा भीमराव आंबेडकर ने भी 370 का विरोध किया था। भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35ए हटाकर एतिहासिक कार्य किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed