फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Yogi Adityanath has warn Pakistan in a rally at Baghpat district

सीएम योगी का 15 मिनट का भाषण, राम-राम से शुरुआत... पाकिस्तान को चेतावनी पर अंत

Tue, 05 Nov 2019 01:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Nov 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath has warn Pakistan in a rally at Baghpat district
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

बागपत में रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 मिनट का भाषण दिया। भाषण के केंद्र में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और सूबे के गन्ना किसान ही रहे। उन्होंने कहा कि 30 साल से चली जा रही रमाला क्षेत्र की मांग को पूरी कर उन्होंने अगले 30 साल तक समस्या का समाधान करा दिया है। सीएम ने विस्तारीकरण का श्रेय गन्ना मंत्री सुरेश राणा को दिया।

विज्ञापन


सीएम ने किसानों के सामने मंच पर राम-राम से भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब किसानों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने ही रमाला में चीनी मिल लगवाई थी। गन्ना क्षेत्र बढ़ा तो पिछले 30 साल से किसान मिल के विस्तारीकरण की मांग कर रहे थे। गन्ना मंत्री सुरेश राणा और गन्ना विभाग की मेहनत का नतीजा है कि निर्धारित समय सीमा में किसानों को तोहफा दिया जा सका। जबकि सपा और बसपा की सरकार ने किसानों की इस मांग को अनसुना कर दिया था। कहा कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। खेती में लागत कम होगी और उपज के सही दाम मिलेंगे तो किसान की आय दोगुनी होगी। युवाओं और महिलाओं के समग्र विकास के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। गन्ने के अलावा पश्चिम यूपी के बड़े मुद्दों में शामिल दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, गढ़ मुक्तेश्वर, सहारनपुर विवि का जिक्र किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी के पहुंचते ही पांडाल में लहराया प्रार्थना पत्र, जमकर हंगामा और नोकझोंक, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने पर कांग्रेस और विपक्षी दलों को घेरा। अपराधियों को चेताते हुए सीएम ने कहा कि किसी की सुरक्षा के साथ कोई छेड़छाड़ करेगा तो वह यहां से जाने के लिए अपना स्थान ढूंढ ले। सीएम ने पाकिस्तान को चेताया कि भारत की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया तो घर में घुसकर मारेंगे। 

बता दें कि अध्यक्षता गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने की और संचालन छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने किया। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, बड़ौत विधायक केपी मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, विधायक डॉ. मंजू सिवाच, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, ठाकुर प्रदीप सिंह, चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed