फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chief electoral officer navdeep rinwa has meeting with officers for lok sabha election

Meerut: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, नेताओं की भी सुनी बात

Sun, 10 Mar 2024 04:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 Mar 2024 04:21 PM IST
सार

Meerut News : मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मेरठ में प्रशासनिक अफसरों के साथ चुनाव तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसके बाद नेताओं की भी बात सुनी।

विज्ञापन
chief electoral officer navdeep rinwa has meeting with officers for lok sabha election
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रशासनिक अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्वाचन आयोग युवाओं के सहारे वोट प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दे रहा है। शनिवार को मेरठ पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विकास भवन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में युवा मतदाताओं के वोट से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। चुनाव तैयारियों से संबंधित बैठक में मेरठ की सातों विधानसभाओं में चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कृषि विश्वविद्यालय को मतगणना केंद्र बनाए जाने की जानकारी दी। बताया कि ईवीएम मशीन को विश्वविद्यालय में सुरक्षित रखा जाएगा।

विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पहले साकेत स्थित आईटीआई पहुंच कर ईवीएम मशीनों का जायजा लिया। इसके बाद विकास भवन सभागार में निर्वाचन तैयारियों से संबंधित जानकारी ली। आने वाली समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी स्तर पर कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वरिष्ठ अधिकारी अपने स्तर से प्रत्येक बिंदु की समीक्षा करें और अपनी निगरानी में सभी काम त्रुटिरहित संपन्न कराएं। उन्होंने लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

कहा कि इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। युवाओं के अलावा महिलाओं की भी वोटिंग में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किए जाएं। पोलिंग बूथों का सेक्टर मजिस्ट्रेट से सत्यापन कराने को कहा। बूथ स्तर पर मतदान के दिन आम वोटर के लिए कोई भी असुविधा न हो इसकी बूथवार समीक्षा की जाए। बूथों पर शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनर एवं पोलिंग पार्टी के प्रशिक्षण की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वोटर लिस्ट के संबंध में अक्सर मतदान वाले दिन नाम न होने की शिकायतें आती हैं। इसे देखते हुए वोटर लिस्ट को पूर्णतः दुरुस्त कर पोलिंग बूथ पर पढ़कर सुनाया जाए। जो नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है, समय रहते उन्हें शामिल कराया जाए। उन्होंने ईआरओ को निर्देश दिए कि निर्वाचन से संबंधित वोटर द्वारा की गई शिकायतों के निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन तैयारियों से संबंधित समस्त राजनैतिक दलों के साथ भी बैठक कर जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन

बैठक में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, एडीएम प्रशासन बलराम सिंह, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, समस्त एसडीएम, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं प्रमुख राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: बसपा इन सीटों पर खेलेगी बड़ा दांव: दोनों प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, जल्द होगी घोषणा

नेताओं की भी सुनी बात

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मेरठ पहुंचते ही साकेत स्थित आईटीआई पर भाजपा से विवेक रस्तौगी, कांंग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, आम आदमी पार्टी से जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी और सपा जिलाध्यक्ष विपिन कुमार सहित सभी राजनीति दलों से नेतागण पहुंच गए। राजनीतिक दलों से भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव से संबंधित जानकारी ली। शांति व्यवस्था के साथ चुनाव कराने की बात कही।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने जाटों को लुभाने के लिए खेला ये बड़ा दांव, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed