फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ChandraShekhar Ravan not reached court

अदालत में पेश नहीं हुआ चंद्रशेखर 'रावण', ये रही बड़ी वजह

Tue, 08 May 2018 04:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 08 May 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
ChandraShekhar Ravan not reached court
चंद्रशेखर उर्फ रावण

भीम आर्मी चीफ एवं सहारनपुर हिंसा का आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण कोर्ट में पेशी के लिए नहीं आ सका। रावण के इंतजार में सुबह से ही कचहरी में समर्थकों की भीड़ लगी रही। मीडिया को भी रावण ने अपनी बात रखने के लिए बुलवाया था। 

विज्ञापन


सोमवार को भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण की एसीजेएम कोर्ट में तारीख लगी थी। रावण के पेशी पर आने की सूचना पर भीम आर्मी के सभी पदाधिकारी कचहरी में सुबह 11 बजे ही पहुंच गए। यही नहीं मीडिया को भी रावण की ओर से संदेश भिजवाकर अपनी बात रखने के लिए बुलवाया गया। मीडिया के पहुंचते ही पुलिस एवं खुफिया विभाग सक्रिय हो गया। दोपहर बाद तक लोग इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन


पढ़ें : कैराना उपचुनाव: चंद्रशेखर 'रावण' के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा से खलबली
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मीडिया से बचाने के फेर में रावण को कचहरी लाया ही नहीं गया। कोर्ट से पेशी के लिए दूसरी तारीख ले ली गई। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने बताया कि गारद न पहुंचने का बहाना बनाकर चंद्रशेखर को कचहरी में पेशी के लिए नहीं लाया गया है। पिछली बार भी यही बहाना बना दिया गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed