फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chain snaching with lady who was on morning walk

मॉर्निंग वॉक पर घूम रही महिला से बदमाशों ने चेन लूटी, हंगामा

Tue, 14 Sep 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
chain snaching with lady who was on morning walk
मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन लूटी, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लेकिन बदमाश वहां से भाग गए। जानकारी लगते ही पुलिस पहुंची और खानापूर्ति करके वापस लौट गई। बाद में महिला के पति ने थाने में जाकर लूट का केस दर्ज कराया।
मेडिकल थाना क्षेत्र के कालिया गढ़ी निवासी मोहन लाल मेरठ सिविल कोर्ट में पेशकार है। उनकी पत्नी सावित्री देवी सोमवार सुबह 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए गई थी। जागृति विहार पैठ बाजार में बाइक पर सवार दो बदमाश आए और सावित्री को गन प्वाइंट पर लेकर उनके गले से सोने की चेन छीनी। महिला के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने दोनों पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह भाग निकले। घटना के करीब पौने घंटे बाद पुलिस पहुंची और जांच के नाम पर खानापूर्ति करके लौट गई। पुलिस ने इतना भी पता नहीं चलाया कि बदमाश किस ओर से निकले हैं। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन

---
अक्सर होती है यहां लूट की घटना
स्थानीय लोगों ने बताया कि कालियागढ़ी से जागृति विहार मार्ग पर अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं। कभी सुबह तो कभी शाम को टहलने के दौरान वारदात होती है। बदमाश बेखौफ हैं। पुलिस की निगरानी या गश्त का असर नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed