फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Certificates made of 503 candidates, campus will remain closed for three days

503 अभ्यर्थियों के बने प्रमाण पत्र, तीन दिन बंद रहेगा कैंपस

Sat, 23 May 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Certificates made of 503 candidates, campus will remain closed for three days
503 अभ्यर्थियों के बने प्रमाण पत्र, तीन दिन बंद रहेगा कैंपस
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में शुक्रवार को 503 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र बनाए गए। सोशल डिस्टेसिंग के साथ ही छात्र-छात्राओं की थर्मल स्कैनिंग भी की गई। तीन दिवसीय अवकाश के कारण कैंपस में काम नहीं होगा। 26 मई को सहारनपुर के छात्र-छात्राओं को बुलाया गया है।

प्राथमिक विद्यालयों में 69 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया हाईकोर्ट के आदेश पर कराई जा रही है। इसमें मेरठ और सहारनपुर मंडल से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। ऐसे में विवि प्रशासन ने छात्रों की समस्याओं को देखते हुए 19 मई से छात्र समस्या निवारण केंद्र खोलकर प्रमाण पत्र बनाने शुरू कर दिए हैं। सेंटर पर एक साथ छात्रों की भीड़ न लगे इसको देखते हुए जिलेवार अलग-अलग तिथि में छात्र-छात्राएं बुला जा रहे हैं। शुक्रवार को भी नौ बजे से ही छात्र-छात्राएं सेंटर पर पहुंच गए। 10 बजे से प्रमाण पत्र बनाए जाने का काम शुरू हो गया। जिन छात्रों की ओरिजनल डिग्री अभी नहीं हैं उनको प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार आजल 454 छात्र-छात्राओं के प्रोविजनल सर्टिफिकेट बनाए गए। 43 डिग्री दी गई एवं छह मार्कशीट बनाई गईं। इसके अलावा 185 छात्रों ने डिग्री के लिए फार्म जमा किए, ये भी जल्द दे दिए जाएंगे। छुट्टी होने की वजह से अब कैंपस में तीन दिन कोई कार्य नहीं होगा। ऐसे में 26 मई को अब सहारनपुर के अभ्यर्थी ही आएं।
विज्ञापन

ये है शेड्यूल
23-24-25 - तीन दिन अवकाश रहेगा।
26 मई - सहारनपुर के अभ्यर्थी आएं।
27 मई - शामली के अभ्यर्थी आएं।
28 मई - सुपर लॉकडाउन के कारण कैंपस बंद रहेगा।
29 मई - गौतमबुद्घनगर के अभ्यर्थी आएं।
30 मई - बागपत के अभ्यर्थी।
31 मई और एक जून - अवकाश रहेगा।
02 जून - मेरठ के अभ्यर्थी
03 जून - हापुड़ के अभ्यर्थी
04 जून - सुपर लॉकडाउन के कारण अवकाश रहेगा।
05 जून - मुजफ्फरनगर के अभ्यर्थी आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed