फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU Update: Admission in UG courses is the last chance, will be held from October 10 to 12

CCSU Update: यूजी कोर्सों में एडमिशन का अंतिम मौका, ऑफरलेटर करें आफरलेटर, पढ़ें पूरा अपडेट

Thu, 06 Oct 2022 08:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Oct 2022 08:11 PM IST
सार

यूजी कोर्सों में एडमिशन के लिए सीसीएसयू ने अंतिम मौका दिया है। आप अपनी लॉगइन आईडी से ऑफरलेटर डाउनलोड कर सकते हैं। अब इन दो तारीखों में एडमिशन होंगे। 

विज्ञापन
CCSU Update: Admission in UG courses is the last chance, will be held from October 10 to 12
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में यूजी कोर्सों में एडमिशन का विश्वविद्यालय ने अंतिम मौका दिया है। शुक्रवार और शनिवार को छात्र-छात्राएं अपनी लॉगइन आईडी से ऑफरलेटर डाउनलोड करके कॉलेजों में जमा कर दें। सीटों के सापेक्ष कॉलेज मेरिट बनाकर 10 से 12 अक्तूबर तक इनके एडमिशन करेंगे।

विज्ञापन


कैंपस-कॉलेजों में यूजी के 30 कोर्सों में 167760 सीटें हैं। इनमें 86770 सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं। 80990 सीटें अभी भी खाली हैं। एडेड और राजकीय कॉलेजों में गिनती की ही सीटें बची हैं, अधिकतर कॉलेजों में एडमिशन फुल हो गए हैं। सबसे ज्यादा एडमिशन बीए में 34848 हुए हैं। दूसरे नंबर पर बीकॉम में 10273 एडमिशन हुए हैं। तीसरे नंबर पर बीएससी में 9337 एडमिशन हुए हैं।
विज्ञापन


प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि समस्त स्नातक पाठ्यक्रमों (बीपीईएस-बीएससी फिजिक्ल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स को छोड़कर) ओपन मेरिट के ब्लैंक ऑफरलेटर अभ्यर्थी लॉगइन आईडी से डाउनलोड कर हाथ से कोर्स व महाविद्यालय का नाम लिखकर सात और आठ अक्तूबर को संबंधित कॉलेज में जमा कर दें एवं अभ्यर्थी प्रति प्राप्त कर लें। महाविद्यालयों में जमा किए गए ब्लैंक ऑफरलेटर से रिक्त सीटों के सापेक्ष नियमानुसार महाविद्यालय वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची तैयार कर 10 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक तीन कार्य दिवस में किए जाएंगे। सभी कॉलेज 12 अक्तूबर तक प्रवेश पोर्टल पर कन्फर्म कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हादसा: शादी के जोड़े में तैयार थी दुल्हन, मात्र 500 मीटर दूर थी बरात, एक कॉल से मातम में बदल गईं खुशियां

नौ अक्तूबर से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में एलएलएम और एमएड में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 16 अक्तूबर को होगी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। नौ अक्तूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं।
 

यह भी पढ़ें: जयंती:  पिता का साया उठा तो संघर्ष में तपकर कुंदन बने टिकैत, सिसौली से संसार तक पहुंचाई किसानों की आवाज

एलएलएम और एमएड में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त नंबरों के आधार पर मेरिट से एडमिशन होते हैं। इनमें कैंपस-कॉलेज दोनों के कोर्स शामिल हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा 16 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र मेरठ में ही बनाए जाएंगे। नौ अक्तूबर से सीसीएसयू की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। परीक्षा केंद्र का नाम एडमिट कार्ड पर अंकित होगा। अधिक जानकारी सीसीएसयू की वेबसाइट से ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed