फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU team won Silver medal in All India Inter University Athletics Competition in Karnataka

उपलब्धि: सीसीएसयू की टीम ने चार सौ मीटर रिले दौड़ में झटका रजत पदक, प्राचार्य ने दी बधाई

Fri, 07 Jan 2022 03:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Jan 2022 03:07 PM IST
सार

सीसीएसयू की टीम ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। टीम ने कर्नाटक में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन
CCSU team won Silver medal in All India Inter University Athletics Competition in Karnataka
सीसीएसयू की टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्नाटक में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सीसीएसयू की टीम ने शुक्रवार को रजत पदक झटका। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जीएस रूहल ने बताया कि सीसीएसयू के नाम अभी तक का पहला पदक है।

विज्ञापन


बताया गया कि 81वीं अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में रिकॉर्ड बनाते हुए 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में उपलब्धि हासिल की। टीम में तीन खिलाड़ी सचिन, नीतिन व विनीत मेरठ कॉलेज के छात्र हैं। सीसीएसयू टीम ने 3:13:08 मिनट के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया, जबकि 3:11:91 मिनट के साथ कर्नाटक की मैंगलोर विवि टीम ने स्वर्ण पदक और 3:13:44 मिनट के साथ महात्मा गांधी विवि की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में देश के 42 विवि की टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पदक जीतने पर मेरठ कॉलेज प्राचार्य डॉ. सच्चिदानन्द शर्मा, शारीरिक विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, प्रोफेसर डॉ. योगेश कुमार साहित स्टॉफ ने खुशी जताते हुए टीम को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed