फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU student Karthik has murdered by others students in the Meerut city

मेरठ में दिनदहाड़े कत्ल: CCSU के छात्र को चाकू से गोदकर मार डाला, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अफसर

Wed, 18 Jan 2023 06:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Jan 2023 06:27 PM IST
सार

मेरठ में दिनदहाड़े कत्ल : CCSU के छात्र को चाकू से गोदकर मार डाला। छात्र की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
CCSU student Karthik has murdered by others students in the Meerut city
छात्र का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में मेडिकल कॉलेज के सामने सोमदत्त विहार के पास चाकू से गोदकर एक छात्र की हत्या कर दी गई। बताया गया कि छात्रों में वर्चस्व को लेकर चाकू बाजी हुई थी, जिसमें छात्र की जान गई है।

विज्ञापन


बताया गया कि मृतक छात्र कार्तिक खरखौदा के फफूंडा गांव का रहने वाला था, जो कि सीसीएस यूनिवर्सिटी का छात्र था। जानकारी लगते ही एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन और थाना प्रभारी मेडिकल मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, छात्रों में कई दिनों से एक छात्रा को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर छात्रों के बीच तनातनी थी। बुधवार को दूसरे पक्ष के छात्रों ने कार्तिक को पकड़ लिया और चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सोनभद्र जाने का फरमान सुन फफक पड़े हाजी याकूब, पुलिस से लगाई ये गुहार, तीनों जिलों में बढ़ी निगरानी

एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि इस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल चल रही है। तीन आरोपी छात्रों की पहचान हुई है। जिनकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। मृतक छात्र कार्तिक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। वह भी गांव से आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ कॉलेज मामला: नहीं बचेंगे आरोपी, होगी गैंगस्टर की कार्रवाई, सामने आया College का ये चौंकाने वाला सच

बताया गया कि पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर आ रही है। जल्द ही हत्या करने वाले आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed