{"_id":"607441c25d68ab3e07037f8a","slug":"ccsu-s-annual-and-private-examinations-postponed-from-april-13-to-may-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसला: सीसीएसयू की 13 अप्रैल से तीन मई तक की वार्षिक और प्राइवेट परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फैसला: सीसीएसयू की 13 अप्रैल से तीन मई तक की वार्षिक और प्राइवेट परीक्षाएं स्थगित
Mon, 12 Apr 2021 06:19 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 12 Apr 2021 06:19 PM IST
सार
सीसीएसयू के कॉलेजों में 10 अप्रैल से शुरू हुई वार्षिक की मुख्य और प्राइवेट की 13 अप्रैल से तीन मई तक की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
सीसीएसयू
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के कॉलेजों में 10 अप्रैल से शुरू हुई वार्षिक की मुख्य परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इसके अलावा प्राइवेट की 13 अप्रैल से तीन मई तक की सभी परिक्षाएं भी स्थगित कर दी गई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण और चुनाव में कर्मचारियों व शिक्षकों की ड्यूटी के लगने की वजह से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर: प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, वाहनों में जमकर तोड़फोड़, जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
सोमवार शाम को कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया। 22 और 26 मार्च से शुरू हुई सेमेस्टर की परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी उन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, मेडिकल कोर्स की परीक्षाएं भी जारी रहेंगी। यह निर्णय सिर्फ वार्षिक की मुख्य परीक्षा और प्राइवेट कोर्सों की परीक्षा के लिए रहेगा। चार मई से आगे की वार्षिक और प्राइवेट की परीक्षाएं भी पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के तहत होंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटे अफसर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/