फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU Releases Schedule for Even Semester Examinations

Meerut News: सीसीएसयू ने जारी किया सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम

Sat, 14 Mar 2026 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
CCSU Releases Schedule for Even Semester Examinations
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को छोड़कर अन्य सभी छात्रों की परीक्षाएं अप्रैल में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू होंगी ताकि छात्रों को उनकी डिग्री निर्धारित समय पर प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

विषय चयन और परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। कॉलेजों में विषय और कोर्स का चयन 14 से 20 मार्च तक किया जाएगा। विद्यार्थियों की ओर से परीक्षा फॉर्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 17 से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगी। यदि कोई छात्र अंतिम तिथि तक फॉर्म नहीं भर पाता है तो विलंब शुल्क के साथ अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

विलंब शुल्क 250 रुपये के साथ अंतिम तिथि तीन अप्रैल और 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ पांच अप्रैल तक विद्यार्थी ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकेंगे। महाविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन सत्यापन (कन्फर्मेशन) की अंतिम तिथि सात अप्रैल है। नॉमिनल रोल (एनआर) सहित परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा करने की अंतिम तिथि नौ अप्रैल निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने हिदायत दी है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी स्थिति में फॉर्म भरवाना या सत्यापित करवाना संभव नहीं होगा। इसलिए कॉलेज और छात्रों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों के अंदर ही प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed