फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU : Form of special back is open

CCSU : स्पेशल बैक के फार्म हुए ओपन, 29 से भरें सभी बैक फार्म

Fri, 26 Jul 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
CCSU : Form of special back is open
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बृहस्पतिवार से ऑनलाइन स्पेशल बैक के परीक्षा फार्म ओपन हो गए हैं। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि एक अगस्त है। परीक्षा फार्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट कॉलेज में जमा करने की अंतिम तिथि दो अगस्त है। कॉलेजों द्वारा फार्म विवि में जमा करने की अंतिम तिथि चार अगस्त है। बीए, बीएससी और बीकॉम एवं एमए-एमकॉम में वार्षिक प्रणाली के बैक पेपर भरे जाने की भी विवि ने तिथि घोषित कर दी है। इसके फार्म 29 जुलाई से भरे जाएंगे। 9 अगस्त इसकी अंतिम तिथि है। कॉलेजों में प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त है। इसमें मुख्य परीक्षा 2019 की रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन

स्पेशल बैक सेेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत ऐसे छात्र-छात्राएं भर सकते जो अपने पाठ्यक्रम की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हो चुके हैं और उनकी डिग्री पूरी किए जाने का अभी समय बचा है। ऐसे छात्र-छात्राएं जो एक सेमेस्टर के किन्हीं एक, दो या सभी प्रश्नपत्रों की परीक्षा में उत्तीर्ण न होने के कारण अथवा अनुपस्थित होने के कारण उपाधि पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं एवं जुलाई-अगस्त 2019 की बैक परीक्षा अथवा भूतपूर्व परीक्षा के परीक्षा फार्म भरने के लिए अर्ह हैं। वे आवेदन कर सकते हैं। एक विद्यार्थी द्वारा बैक पेपर अथवा भूतपूर्व परीक्षा के लिए केवल एक ही परीक्षा फार्म भरा जा सकता है। परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने के बाद उसको संबंधित कॉलेज में जमा कराया जाएगा। अगस्त में विवि इनकी परीक्षा करा देगा। ऐसे में जिन छात्राओं की बैक आदि होने के कारण डिग्री पूरी नहीं हो पा रही है, उनको बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इन विषयों में भर सकते हैं स्पेशल बैक
बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीजेएमसी, बीएससी कंप्यूटर साइसं, बीएससी एजी, बीएससी होम साइंस, एलएलबी, एमजेएमसी, एमआईबी, एमबीई, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायलॉजी, बायोइनफॉरमेटिक्स, एमसीएस, एमएससी कंप्यूटर साइंस, इंटीग्रेटिड एमटेक, बायोटेक, बीटेक, एमबीए, एमए, एमकॉम, एमएससी, एमएससी एजी, एमएससी होम साइंस और एलएलएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैक में री-बैक परीक्षा नहीं
बैक परीक्षा में कोई भी री-बैक परीक्षार्थी योग्य नहीं होगा। एकल विषय और श्रेणी सुधार के लिए पेपर परीक्षा अनुमन्य नहीं होगी। बैक पेपर परीक्षा में स्नातक स्तर के तीनों वर्ष के रेग्युलर और प्राइवेट छात्र-छात्रा एवं पीजी कोर्सों में रेग्युलर और प्राइवेट के दोनों वर्ष के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। एलएलबी के भी तीनों साल के परीक्षा फार्म वेबसाइट पर भरे जा सकते हैं। बीए, बीएससी-बीकॉम में एक मुख्य विषय-ग्रुप का एक अथवा एक से अधिक विषय कोड भरा जा सकता है। परीक्षा फार्म भरे जाने की पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed