फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Expulsion notices issued to four students, security money of seven seized, final warning notices to 45

CCSU: चार छात्रों को निष्कासन के नोटिस जारी, सात की सिक्योरिटी मनी जब्त, 45 को अंतिम चेतावनी नोटिस दिए

Tue, 19 Dec 2023 05:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Dec 2023 05:46 PM IST
सार

CCSU News : चार छात्रों को निष्कासन के नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि सात की अल्पकालिक सिक्योरिटी मनी जब्त की गई। इनके अलावा 45 को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
CCSU: Expulsion notices issued to four students, security money of seven seized, final warning notices to 45
CCSU - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ में चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) के पं. दीनदयाल हॉस्टल में शनिवार रात हुए बवाल के मामले में विवि ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विवि ने मंगलवार को चार छात्रों को निष्कासित करने के नोटिस जारी किए गए। इनके अलावा सात की अल्पकालिक निलंबन के साथ सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली गई है। वहीं, 45 छात्रों को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

विवि के पं. दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल में दो छात्र गुटों के बीच बाजार से मीट लाने पर संघर्ष हो गया था। जब बवाल चीफ प्रॉक्टर व चीफ वार्डन से नहीं संभाला तो पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके बवाली छात्रों पर काबू पाया।

विज्ञापन

वहीं, रविवार को कुलपति के निर्देश पर चीफ वार्डन प्रो. दिनेश कुमार ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर बवाल करने वाले 50 छात्रों को चिह्नित किया। चीफ वार्डन प्रो. दिनेश कुमार का कहना है कि कुलपति का अनुमोदन मिल गया है।

भ्रष्टाचार व समस्याएं उठाने की वजह से निर्दोषों को भेजा जेल
सीसीएसयू कुलपति कार्यालय में सोमवार को पत्र आया, जो चर्चा का विषय बना है। यह पत्र जेल में बंद एक छात्र का बताया जा रहा है। जिसमें भ्रष्टाचार और छात्रों की समस्याएं उजागर करने की वजह से निर्दोष छात्रों को जेल भेजने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े महिला की हत्या: मायके में थी सोनी, बाइक सवार बदमाशों ने बीच रास्ते रोककर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि विभिन्न छात्र-छात्राओं की समस्याओं को आपके समक्ष रखा गया। जिनको संज्ञान में लेकर समाधान भी किया गया। कुछ समय पहले विवि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया था। एक दिसंबर को कुलसचिव कार्यालय के नीचे मारपीट और फायरिंग हुई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो फिर भी विवि प्रशासन के इशारे पर समस्याएं उठाने वालों को जेल भेज दिया गया है। उसने आरोप लगाते हुए कहा है कि वह कुलपति कार्यालय में खड़ा हुआ था, जहां से पुलिस कुलपति के दबाव के चलते गिरफ्तार करके ले गई। उसने कहा कि इस तरह से दबाव बनाने से विवि की समस्याएं खत्म नहीं हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर तीसरी मंजिल से क्यों कूदा BCA का छात्र? सामने आई सुसाइड की बड़ी वजह, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed