यूपी: 102 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी सीसीएसयू की परीक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में ट्रेडिशनल के विषम सेमेस्टर की यूजी और पीजी कोर्स की परीक्षाएं 28 नवंबर से होंगी। इनमें मेन एग्जाम, बैक और एक्स छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। विवि ने वेबसाइट पर पूरा परीक्षा कार्यक्रम अपलोड कर दिया है। एमए, एमएससी जैसे विषयों की परीक्षाएं जहां 28 नवंबर से होंगी, वहीं एलएलबी और एलएलएम की परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होंगी।
बैठक में कुलपति नरेंद्र कुमार तनेजा, प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, डीन एजुकेशन प्रो. जगवीर भारद्वाज, डीन लॉ डॉक्टर राजेश कुमार गर्ग, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. जयमाला, प्रो. सुदीप कुमार बेदार, डॉ. सीमा जैन, डीन कॉमर्स डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. रेखा तिवारी व मितेंद्र कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
वेबसाइट पर देखें परीक्षा कार्यक्रम
सीसीएसयू की विषम सेमेस्टर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक चलेंगी। जल्द ही वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए जाएंगे।
केंद्र सिर्फ उन्हीं कॉलेजों को बनाया जाएगा जहां पर ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग वाले कैमरे लगे होंगे। परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं। जिन कॉलेजों को पिछली परीक्षाओं में शिकायतें थी, उनको केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विषम सेमेस्टर की जो परीक्षाएं आयोजित होनी हैं उनमें एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी होम साइंस, एमएससी एजी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर मेन एग्जाम, एक्स और बैक परीक्षा हैं। एलएलबी प्रथम, तृतीय, पांचवें, सातवें सेमेस्टर के साथ ही एलएलएम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं हैं। यूजी में बीएससी एजी प्रथम, तृतीय, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की मेन एग्जाम, एक्स और बैक पेपर परीक्षा शामिल हैं।
इसके साथ ही बीएससी होम साइंस और बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रिशियन एंड डाईट के प्रथम, तृतीय एवं पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं। सीसीएसयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं भी 25 नवंबर से घोषित हैं।