फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU examination in four shifts from today, freedom to choose one of the three codes of the paper

मेरठ : सीसीएसयू की परीक्षाएं चार पालियों में आज से, पेपर के तीन कोड में से एक चुनने की छूट 

Wed, 07 Jul 2021 09:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Jul 2021 09:48 PM IST
सार

सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन हो। बिना मास्क किसी को केंद्र पर प्रवेश न करने दें। कक्ष में भी मास्क ठीक से लगा हुआ हो।

विज्ञापन
CCSU examination in four shifts from today, freedom to choose one of the three codes of the paper
सीसीएसयू

विस्तार

मेरठ में चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय से संबद्घ कॉलेजों में यूजी-पीजी की मुख्य परीक्षाएं आज से चार पालियों में 219 केंद्रों पर शुरू हो रही हैं। गुरुवार को पहले दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। छात्र तीन कोड़ में से एक कोड़ को चुनकर परीक्षा दे सकते हैं। बिना मास्क किसी भी छात्र-छात्रा को केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


विवि के यूजी-पीजी कोर्सों में सिर्फ द्वितीय एवं अंतिम वर्ष की परीक्षाएं हो रही हैं। पहली पाली सुबह साढ़े सात बजे से नौ बजे तक, दूसरी पाली 10 बजे से 11:30 बजे, तीसरी पाली 12:30 से दो बजे और चौथी पाली 3:30 से पांच बजे तक है।
विज्ञापन


हर कक्ष निरीक्षक पेपर से पहले छात्रों को बताएंगे कि उनको डेढ़ घंटे में कितने सवाल करने हैं। बहु विकल्पीय पेपर में जहां पहले दो घंटे में 100 सवाल करने होते थे वहीं, अब डेढ़ घंटे में 75 सवाल करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोड के हिसाब से बनाएं बंडल 
एक कक्ष में छात्र अलग-अलग कोड की परीक्षा देंगे, ऐसे में एक बंडल में अलग-अलग कोड की कॉपियां हो जाएंगी, जिसके बाद मूल्यांकन में दिक्कत आएगी। इसको लेकर बुधवार को कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की।

इसमें प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी विषय के तीन कोड़ हैं तो उसमें कॉपियों के तीन बंडल बनाए जाएं जिससे मूल्यांकन में उनको अलग न करना पड़े। सभी प्राचार्यों को बताया गया कि छात्रों को पेपर से पहले स्पष्ट कर दें कि पेपर डेढ़ घंटे का है और पहले से कम सवाल करने हैं। 

कोरोना गाइडलाइन का हो सख्ती से पालन
सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन हो। बिना मास्क किसी को केंद्र पर प्रवेश न करने दें। कक्ष में भी मास्क ठीक से लगा हुआ हो। सिटिंग प्लान सोशल डिस्टेसिंग के साथ हो। प्रवेश के समय गेट पर थर्मल स्कैनिंग की जाए। नकल पर सख्ती के लिए विवि स्तर से भी केंद्रीय सचल दस्ते बनाए गए हैं। 

वार्षिक में ये हैं छात्र-छात्राएं 
बीए द्वितीय - 91,307 
बीकॉम द्वितीय - 22,703 
बीएससी द्वितीय - 16,727 
बीए तृतीय - 55,596 
बीकॉम तृतीय - 16,648 
बीएससी तृतीय - 10,424 
एमए द्वितीय - 18,591 
एमकॉम - 5,790 
इसके अलावा सेमेस्टर परीक्षाओं में एक लाख के करीब छात्र-छात्राएं हैं। 

ये रखें ध्यान 
- बिना मास्क किसी केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा 
- आईकार्ड और प्रवेश पत्र लेकर जाएं
- पानी की बोतल साथ लेकर जाएं 
- सैनिटाइजर साथ लेकर जाएं 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed