फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CCSU Convocation: राज्यपाल आनंदीबेन बोलीं- घर जाकर मां के गले में पहनाएं मेडल, दहेज मांगने वालों को कहा भिखारी

Wed, 18 Oct 2023 04:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Oct 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
CCSU Convocation Pics: students faces lit up after receiving medal by Governor Anandiben Patel
दीक्षांत समारोह में मौजूद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : Amar Ujala

सीसीएसयू का दीक्षांत समारोह सुबह 10 बजे शुरू हुआ। इसकी अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। मुख्य अतिथि पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा सचिव आयुष मंत्रालय और विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रहे।


 
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षा समारोह में बेटियों को स्वर्ण पदक प्रदान करने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि मेडल लेकर घर पहुंचने पर सभी छात्र -छात्राएं सबसे पहले अपनी माता के गले में मेडल पहनाएं और उनके पैर छुएं, क्योंकि पहले गुरु पिता नहीं बल्कि माता होती हैं।

 

CCSU Convocation Pics: students faces lit up after receiving medal by Governor Anandiben Patel
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : Amar Ujala

राज्यपाल बोलीं- दहेज मांगने वाले भिखारी 

दहेज प्रथा पर तंज करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि दहेज मांगने वाले भिखारी होते हैं, ऐसे परिवार में बेटियों का विवाह न करें। राज्यपाल ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बेटे और बेटियों में भेदभाव बंद करें। बेटियों को सरकारी स्कूल और बेटों को निजी स्कूलों में मोटी फीस देकर पढ़ाना गलत है। अगर माता पिता ही ऐसा भेदभाव करेंगे तो समाज से क्या अपेक्षा कर सकेंगे।

CCSU Convocation Pics: students faces lit up after receiving medal by Governor Anandiben Patel
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : Amar Ujala

दीक्षांत के दौरान बेटियों को दिए जाने वाले सर्वाधिक मेडल दिखाते हैं कि बेटियां आज कितनी आगे हैं। बेटे पिता के कारोबार को आगे बढ़ाने को ध्यान में रखकर पढ़ाई करते हैं, जबकि बेटियों को ससुराल जाना पड़ता है। इसलिए वह अधिक मेहनत से पढ़ाई करतीं हैं जिससे भविष्य में कोई विपत्ति आए तो वह आत्मनिर्भर बन सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed