फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU : 2019-20 Special Back Exam Form will be filled from September 1

2019-20 स्पेशल बैक परीक्षा : एक सितंबर से भरे जाएंगे फॉर्म, प्रयोगात्मक परीक्षा की जगह मिलेंगे छात्रों को 15 अंक 

Thu, 26 Aug 2021 09:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Aug 2021 09:44 PM IST
सार

एक साल कालबाधित वाले छात्रों को पांच हजार और दो साल कालबाधित वाले छात्रों को 10 हजार रुपये शुल्क जमा करके परीक्षा फॉर्म भरने की छूट दी गई। सभी पाठ्यक्रमों के सभी प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन
CCSU : 2019-20 Special Back Exam Form will be filled from September 1
CCSU - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

सीसीएसयू कैंपस कॉलेजों की वर्ष 2019-20 की स्पेशल बैक परीक्षा के लिए एक से 15 सितंबर तक फॉर्म भरे जाएंगे। इनमें वार्षिक और सेमेस्टर दोनों परीक्षाएं शामिल होंगी। परीक्षाएं 25 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच हो सकती हैं।
विज्ञापन


एक और दो साल कालबाधित वाले छात्र-छात्राओं को भी अतिरिक्त शुल्क देकर परीक्षा में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही पहले फॉर्मूले पर छात्र-छात्राओं का प्रोन्नति रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। गुरुवार को परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिए गए हैं।
विज्ञापन


कैंपस में परीक्षा समिति की बैठक कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार तनेजा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिन कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के आंतरिक अंक अपलोड करने के लिए रह गए थे उन्हें अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल कालबाधित वाले छात्रों को पांच हजार और दो साल कालबाधित वाले छात्रों को 10 हजार रुपये शुल्क जमा करके परीक्षा फॉर्म भरने की छूट दी गई। सभी पाठ्यक्रमों के सभी प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। इसमें चिकित्सा के भी शामिल हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर प्रतिदिन 100 की जगह परीक्षकों को 150 कॉपी दिए जाने का निर्णय लिया गया।

रामा मेडिकल कॉलेज पिलखुआ हापुड़ के एमबीबीएस थर्ड पार्ट वन अवार्ड लिस्ट में ओवर राइटिंग होने के कारण आठ छात्रों का रिजल्ट रोकते हुए शेष छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया गया। रोके गए आठ छात्रों के रिजल्ट के लिए कमेटी का गठन किया गया है।

प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं होने के कारण छात्रों को औसत अंक में 15 अंक जोड़ते हुए प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक दिए जाएंगे। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, सहायक कुलसचिव कमल कृष्णा, प्रो. नवीन चंद्र लोहानी, प्रो. मृदुल गुप्ता, प्रो. हरे कृष्णा, प्रो. बीरपाल सिंह, प्रो. एसएस गौरव, डॉ. अंजली मित्तल, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. अंजू सिंह, डॉ. मीना कुमारी, मितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

बीएससी गणित में मिलेंगे अधिक कोड वाले नंबर
बीएससी तृतीय गणित के छात्रों ने दो कोड के पेपर दिए थे। एक कोड-326 कोरोना से पहले और दूसरा कोड-327-328 कोरोना के बाद। दूसरे कोड की परीक्षा में छात्रों को कहा गया था कि वे तीनों कोड में से सिर्फ एक की ही परीक्षा दे सकते हैं। छात्रों ने कोड-328 को कठिन बताया था। इस मामले में निर्णय लिया गया कि जिस कोड में छात्र के सर्वाधिक नंबर होंगे, वो ही दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed