फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE Class 12 Result: Radhika Singhal told Amar Ujala that she always did not study after watching hours

CBSE Result: राधिका की अमर उजाला से खास बातचीत, बोलीं- घंटे देखकर नहीं की सेल्फ स्टडी, यही सफलता का राज

Fri, 12 May 2023 04:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 May 2023 04:44 PM IST
सार

CBSE Class 12 Result 2023 : कक्षा 12वीं में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली राधिका सिंघल से अमर उजाला की खास बातचीत हुई। राधिका ने बताया कि कभी भी घंटे देखकर पढ़ाई नहीं की, यही मेरी सफलता का राज है।

विज्ञापन
CBSE Class 12 Result: Radhika Singhal told Amar Ujala that she always did not study after watching hours
पिता के साथ राधिका सिंघल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का कक्षा 12वीं का शुक्रवार को रिजल्ट जारी हुआ तो छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। वहीं, मेरठ की राधिका सिंघल ने 99.6 प्रतिशत अंक लाकर अपने जिले का नाम रोशन किया है। राधिका ने अपनी मार्कशीट देखी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राधिका सिंघल की अमर उजाला के रिपोर्टर सागर कश्यप से खास बाचचीत हुई। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि कैसे सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


राधिका सिंघल से खास बातचीत
राधिका सिंघल का कहना है कि उन्होंने कभी भी घंटे देखकर पढ़ाई नहीं की। उन्होंने बताया कि सेल्फ स्टडी करके ही यह सफलता हासिल की है। वहीं, राधिका ने बताया कि उन्हें पढ़ाई के अलावा डांस करना और म्यूजिक सुनना पसंद है। साथ ही किताबें पढ़ना भी काफी पसंद है। राधिका कहती हैं कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान सिर्फ सोशल मीडिया में इंस्टाग्राम ही चलाया। अब राधिका साइकोलॉजी से स्नातक करना चाहती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CBSE 10 Result 2023 Live Updates: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.12 रहा पास प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन

राधिका सिंघल ने 10वीं में हासिल किए थे 95.8 प्रतिशत अंक
मेरठ में केएल इंटरनेशनल स्कूल की राधिका सिंघल ने मानविकी वर्ग में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। उन्होंने दसवीं में भी 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

यह भी पढ़ें: CBSE Class 12 Result: मेरठ की राधिका ने हासिल किए 99.6 प्रतिशत अंक, बिजनौर की कनिका ने पाए 98.2 फीसदी

राधिका के पिता कारोबारी, माता हैं टीचर
बता दें कि कक्षा 12वीं में 99.6 प्रतिशत अंक लाने वाली राधिका सिंघल के पिता नितिन कुमार सिंघल का पेंट का कारोबार है। जबकि उनकी माता दीपाली सिंघल प्राइमरी की टीचर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed