CBSE 10th Result 2019: मेरठ के दीवान पब्लिक स्कूल के छात्र वत्सल वार्ष्णेय बने टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CBSE Result 2019 10वीं के परिणाम आज घोषित हो गया है। उम्मीदवार अपना परिणाम cbse.nic.in पर देख सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 29 मार्च तक आयोजित की थी। लगभग 18.19 लाख छात्रों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए पंजीकरण किया है।
91.1 फीसदी छात्र 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं। सिद्धांत पैंगोरिया जहां सीबीएसई बोर्ड के कक्षा दस के पहले टॉपर बने हैं। वहीं मेरठ के दीवान पब्लिक स्कूल के छात्र वत्सल वार्ष्णेय ने भी टॉप किया है। वत्सल ने 499 अंक हासिल किए हैं।
प्रियंका मॉडर्न स्कूल नौरंगाबाद धामपुर, बिजनौर की छात्रा तरुष रजावत ने 498 अंकों के साथ टॉप किया है। इनके अलावा दीवान पब्लिक स्कूल मेरठ के शुभ अग्रवाल व केएल इंटरनेशनल के दीपांशु बिसरिया 497 अंक हासिल कर ऑल इंडिया में तीसरे टॉपर्स में शामिल हुए हैं।
सिल्वर बेल्स स्कूल शामली के छात्र जय गुप्ता पुत्र विपिन कुमार ने 98.6 प्रतिशत प्राप्त किया। सहारनपुर के सोफिया गर्ल्स स्कूल की छात्रा जहान्वी अरोरा को मिले 99.2 प्रतिशत अंक मिले हैं।
तीसरे नंबर पर 18 छात्रों का नाम शामिल है, जिनमें से 7 लड़के हैं। 18 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। साल 2018 में, सीबीएसई ने 29 मई को शाम 4 बजे कक्षा 10वीं बोर्ड परिणाम जारी किए गए थे। आपको बता दें कि, 2018 कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 16.38 लाख छात्र उपस्थित हुए। सीबीएसई 2018 कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए पास प्रतिशत 86.07% था, जिसमें 88.67% लड़कियां और 85.32% लड़के परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/