फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Caste equations complicated on Meerut-Baghpat seat, decreasing voting percentage increased candidates concern

UP: मेरठ-बागपत सीट पर उलझा जातीय गणित, मुस्लिमों का रहा स्पष्ट रुख, घटते मतदान ने बढ़ाई प्रत्याशियों की चिंता

Sat, 27 Apr 2024 12:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Apr 2024 12:10 PM IST
सार

मेरठ-हापुड़ और बागपत लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। यहां प्रत्येक विधानसभा में जातीय समीकरण हावी दिखे। वहीं मुस्लिमों को लेकर सपा, बसपा और भाजपा नेता अपने अपने दावे कर रहे हैं। पढ़ें, ये विस्तारित रिपोर्ट।

विज्ञापन
Caste equations complicated on Meerut-Baghpat seat, decreasing voting percentage increased candidates concern
मेरठ में मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले चरण में मतदान प्रतिशत में गिरावट के बाद दूसरे दौर में लगभग वही स्थिति रही। मेरठ में 58.70 और बागपत में 55.97 प्रतिशत मतदान हुआ। गौरतलब यह है कि इस बार चुनाव में मुद्दे हवा हुए, जबकि जातिगत समीकरण हावी नजर आए। मुस्लिमों का सपा को लेकर दृष्टिकोण स्पष्ट रहा, जबकि बाकी में बंटवारा दिखा। मेरठ में बसपा का वोट बैंक असमंजस तो बागपत में बसपा की ओर लामबंद नजर आया। बहरहाल, मेरठ-हापुड़ और बागपत लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा में सीधी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि बसपा नेताओं का भी अपना दावा है। मेरठ से सैयद यासिर रजा और बागपत से अंकित चौहान (संवाद) की रिपोर्ट...

विज्ञापन


मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम का सहारा मिला तो सपा प्रत्याशी एससी-मुस्लिम गठजोड़ का सहारे चुनाव लड़ा। मेरठ सामान्य सीट होने के बावजूद समाजवादी पार्टी ने यहां दलित उम्मीदवार को उतारा। ऐसे में दलित समाज में सुनीता वर्मा की पकड़ मजबूत दिखी।

विज्ञापन

Caste equations complicated on Meerut-Baghpat seat, decreasing voting percentage increased candidates concern
मेरठ में मतदान - फोटो : अमर उजाला

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट में पांच विधानसभा (शहर, दक्षिण, कैंट, किठौर और हापुड़) हैं। इन सभी में मुस्लिमों ने ज्यादातर सपा को प्राथमिकता दी। दलितों में सपा और बसपा में बंटवारा नजर आया। कई क्षेत्रों में शुरू में दलित मतदाता हाथी की सवारी करते तो दिखे, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा उनका रुझान साइकिल की तरफ नजर आया। 

हालांकि शहर के मुकाबले देहात में एससी वोटर का रुझान बसपा की तरफ भी काफी रहा। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें उनके मतदान प्रतिशत बढ़ने की तरफ इशारा कर रही हैं। भाजपा खेमा दलित के बंटवारे को अपने लिए अच्छा मान रहा है।

Caste equations complicated on Meerut-Baghpat seat, decreasing voting percentage increased candidates concern
मुस्लिम बूथों पर मतदान - फोटो : अमर उजाला

यह चुनाव 2014 और 2019 से थोड़ा है। 2014 में मोदी लहर के बीच मुजफ्फरनगर दंगे के चलते ध्रुवीकरण नजर आया था, जबकि 2019 में पुलवामा की घटना और पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक ने ध्रुवीकरण को बरकरार रखा था।

2019 में बसपा-सपा-रालोद का गठबंधन था, जिसके प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी ने एससी-मुस्लिम गठजोड़ के सहारे भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि शहर से देहात तक ध्रुवीकरण की हवा चलने से राजेंद्र अग्रवाल कम अंतर से जीत गए थे। इस बार भी भाजपा का परंपरागत वोट वैश्य, गुर्जर, जाट, ब्राह्मण, सैनी, कश्यप, प्रजापति, पाल, वाल्मीकि भाजपा के साथ खड़ा दिखाई दिया है। 

बंटवारा त्यागी समाज के वोटों में भी हुआ। आमतौर पर यह वर्ग भाजपा का वोटर रहा है। मुस्लिम बहुल इलाकों में मत किसे देना है, इसे लेकर किसी तरह का कोई भ्रम नहीं था। 2019 के चुनाव में दलित वोट बैंक का एक हिस्सा भाजपा में भी गया था, जो इस बार नाममात्र माना जा रहा है।

विज्ञापन

Caste equations complicated on Meerut-Baghpat seat, decreasing voting percentage increased candidates concern
मेरठ में मुस्लिम बूथों पर मतदाता - फोटो : अमर उजाला
कम वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की बेचैनी
मतदान कम होने की वजह से प्रत्याशियों में बेचैनी बढ़ना वाजिब है। मतदान कम होने के कई कारण बताए जा रहे हैं। यह कहना बेमानी होगा कि किसी दल के मतदाता कम निकले या किसी दल के लिए अधिक। क्योंकि शुक्रवार का दिन होने के कारण मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में डेढ़ से दो घंटे पोलिंग बूथ पर सन्नाटा रहा। वहीं बड़ी संख्या में किसान गेहूं की कटाई के लिए खेतों में रहे। कुछ लोग तीन दिन की छुट्टी होने के कारण पहाड़ी इलाकों में भी चले गए। 

मेरठ कैंट सीट तय करेगी हार-जीत का अंतर
पिछली बार की तरह इस बार भी सबकी निगाह कैंट पर है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां से एक लाख से लीड हासिल की थी। यही लीड भाजपा की जीत का कारण बनी थी। बहुजन समाज पार्टी बाकी चारों विधानसभा सीटें जीतने के बाद भी हापुड़-मेरठ सीट पर चुनाव हार गई थी। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो किठौर में विधानसभा क्षेत्र पर सपा और भाजपा में बराबर में टक्कर नजर आ रही है।

किठौर में सपा और खरखौदा में भाजपा आगे मानी जा रही है। गांवों में मिलाजुला असर रहा। शहर विधानसभा क्षेत्र मुस्लिम बहुल होने के कारण खूब साइकिल दौड़ी। मतदान भी जमकर किया। इनके मुकाबले यहां के हिंदू बहुल क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर कम भीड़ और कतारों से उनका मतदान प्रतिशत कम होने के संकेत मिल रहे हैं।

मेरठ दक्षिण विधासनभा क्षेत्र में दलितों में विभाजन होने से बराबर की टक्कर देखने को मिली। कैंट विधानसभा क्षेत्र में पहले की तरह कमल खिला। भाजपा की साफ बढ़त नजर आई। सपा का भी आंशिक असर दिखाई दिया।

Caste equations complicated on Meerut-Baghpat seat, decreasing voting percentage increased candidates concern
जयंत चौधरी पत्नी के साथ - फोटो : अमर उजाला

छपरौली व मोदीनगर पर टिकी नजर
बागपत लोकसभा सीट पर मतदान की स्थिति को देखते हुए चुनाव फंसता हुआ दिखाई दे रहा है। बागपत लोकसभा सीट के सभी विधानसभा क्षेत्रों का मिजाज अलग-अलग है। इनमें शामिल छपरौली को चौधरी परिवार का गढ़ कहा जाता है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में वर्ष 1937 से लगातार वहां चौधरी परिवार या उनकी पार्टी का कब्जा है। लोकसभा चुनाव में भी चौधरी परिवार को वहां से हमेशा 30 हजार से ज्यादा बढ़त मिलती रही है।

हालांकि पिछले दो लोकसभा चुनाव से छपरौली में चौधरी परिवार की पकड़ कमजोर होती दिखी। मगर वह उस स्थिति में रहा, जब भाजपा सीधे टक्कर में रही। इस बार रालोद के साथ भाजपा थी तो वहां यह माना जा रहा है कि छपरौली से रालोद को बड़ी बढ़त मिल सकती है। अगर किसी जगह सपा को बढ़त मिलती है तो छपरौली ही उस बढ़त को दूर करेगी।

इसलिए ही छपरौली से बड़ी बढ़त की उम्मीद जताई जा रही है। मगर वहां वोट प्रतिशत कम रहने से रालोद-भाजपा की चिंता भी बढ़ी है। इसी तरह मोदीनगर से हर बार भाजपा को बढ़त मिलती रही है, मगर इस बार सपा प्रत्याशी ब्राह्मण होने से उस पर संशय बना हुआ है। यहां मिलने वाले पार्टियों को वोट भी हार-जीत तय करने में अहम होंगे।

मोदीनगर से भाजपा को मिलती रही बढ़त
मोदीनगर से 2014 में करीब 68 हजार वोटों की बढ़त भाजपा को मिली थी। 2019 में 37 हजार वोटों से आगे थे। इस सीट पर ब्राह्मण वोटर काफी हैं। इसको देखते हुए ही सपा ने ब्राह्मण कार्ड खेला था। यहां वोटर काफी बंटता हुआ नजर आया। कुल मिलाकर बागपत और छपरौली विधानसभा क्षेत्र पर हार-जीत का दारोमदार टिका है।

Caste equations complicated on Meerut-Baghpat seat, decreasing voting percentage increased candidates concern
भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला

विकास की होगी क्रांति : अरुण 
मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा कि हम चुनाव जीतेंगे और विकास की क्रांति होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अबकी बार 400 पार का नारा सफल होगा।  मेरठ की जनता के स्नेह और समर्थन से  अभिभूत हूं। 

एक लाख से जीतूंगी : सुनीता वर्मा
सपा गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा का दावा  है कि उनका किसी से मुकाबला नहीं है। सर्वसमाज ने एकजुट होकर वोट दिया है। सपा गठबंधन हर हाल में चुनाव जीतेगा। हर बूथ पर वोट मिला है। करीब एक लाख वोट से जीत होगी। 

जनता का आभारी हूं : देवव्रत त्यागी
मेरठ-हापुड लोकसभा सीट के बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी ने कहा कि लोकसभा सीट की जनता ने उन्हें पूरा प्यार दिया है। सभी मतदाताओं का आभार है। सर्वसमाज का वोट मिला है। बसपा जीत रही है। विरोधियों के दावे धरे रह जाएंगे।

Caste equations complicated on Meerut-Baghpat seat, decreasing voting percentage increased candidates concern
सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने पति के साथ वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला

जीत को लेकर आश्वस्त हूं : डाॅ. राजकुमार सांगवान
बागपत से रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डाॅ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि वह जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व चौधरी जयंत सिंह के हाथ मजबूत करने के लिए वोट किया है। सबका आशीर्वाद मिला।
 
हर वर्ग ने वोट दिया: अमरपाल शर्मा
सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अमरपाल शर्मा कहते हैं कि वह अच्छे वोटों से जीत रहे हैं।  सरकार से परेशान होकर और भविष्य को देखते हुए हर वर्ग के लोगों ने वोट दिया है। उससे ही जीत तय हो गई है। 

मेरा किसी से मुकाबला नहीं:  प्रवीण बंसल
बसपा प्रत्याशी प्रवीण बंसल ने कहा कि युवा बेरोजगारी से परेशान है। महंगाई से लोगों की हालत खराब है। इससे जनता परेशान होकर सत्ता पक्ष के विरोध में वोट कर बसपा को जिताने का काम कर रही है। बसपा की किसी से कोई टक्कर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed