{"_id":"6324695b8ac764471b254766","slug":"case-registered-against-husband-akash-for-dowry-in-case-of-death-of-female-constable-shikha-nain","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला सिपाही की लाश देख पति के उड़ गए थे होश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज, फौजी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला सिपाही की लाश देख पति के उड़ गए थे होश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज, फौजी पर केस दर्ज
Fri, 16 Sep 2022 05:48 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 16 Sep 2022 05:48 PM IST
सार
सूचना मिलने के बाद आकाश कमरे पर पहुंचा। वहां पत्नी महिला सिपाही की लाश देख उसके होश उड़ गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का राज खुलेगा।
विज्ञापन
शिखा नैन का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला सिपाही शिखा नैन की मौत के मामले में पति आकाश पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। आकाश सेना में जवान है और मेरठ का निवासी हैं। 2020 में आकाश और शिखा की शादी मेरठ में हुई थी। दोनों की पोस्टिंग बरेली में थी। आरोप है कि दंपती में आपस में विवाद रहता था। शिखा के नाक पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
बागपत के गांव लधवाड़ी की निवासी शिखा वर्ष 2019 में बतौर सिपाही पुलिस में भर्ती हुई थीं। शिखा की शादी सात दिसंबर, 2020 को मेरठ निवासी आकाश से हुई। आकाश सेना में है। वर्तमान में उसकी बरेली के जाट रेजीमेंट में तैनाती है। आकाश और शिखा कैंट के सेमेट्री लाइन एरिया में रहते थे। पोस्टमार्टम हाउस पर शिखा के चाचा सतेंद्र और बाबा बालिस्टर नैन ने बताया शिखा का छोटा भाई सागर नैन शिखा के साथ रहता था। दो दिन पहले एक्सीडेंट हो जाने पर शिखा ने छुट्टी मंजूर कराने के लिए बुधवार को प्रार्थना पत्र लेकर सागर को पुलिस लाइन भेजा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Raid in Hotels: होटल में प्रेमी जोड़ों को इस हालत में देख दंग रह गए अफसर, जब्त किया ये सामान, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
सागर जब पुलिस लाइन से लौट रहा था, तभी किसी पड़ोसी ने फोन पर उसे शिखा की तबीयत ज्यादा खराब होने की खबर दी। सागर घर पहुंचा तो शिखा का शव पड़ा मिला। सागर ने तुरंत मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में पति आकाश पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: पति का मर्डर: मास्टरमाइंड पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बोली- सहन नहीं हो रहा था अत्याचार, जानें पूरा सच
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला सिपाही के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।