{"_id":"5d49e0868ebc3e6cfa3c0280","slug":"teacher-sexual-assault-attacked-on-girl-student-of-12th-class-in-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने फेल करने की धमकी देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिक्षक ने फेल करने की धमकी देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Wed, 07 Aug 2019 01:49 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जनपद में रोहटा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक शिक्षक ने घिनौनी वारदात कर दी। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान शिक्षक ने चार दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी शिक्षक ने छात्रा को फेल करने की धमकी दी। कई महीने तक आरोपी दरिंदगी करता रहा। छात्रा ने मां को आपबीती सुनाई, तब जाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़िता एक कॉलेज में इंटर की छात्रा है। कॉलेज के शिक्षक से ही छात्रा ट्यूशन पढ़ती थी। शिक्षक ने छात्रा को उसके घर पर ही आकर ट्यूशन पढ़ाने की बात कही। एक दिन घर पर छात्रा को अकेला पाकर शिक्षक ने क्लास में फेल कराने व समाज में बदनाम करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। आरोप है कि शिक्षक ने पीड़िता के गांव के ही चार युवकों को साथ लेकर भी सामूहिक दुष्कर्म किया। करीब दस माह से आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे थे।
विज्ञापन
बुरी तरह डरी सहमी पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को सोमवार को सुनाई। जिसके बाद सारी घटना पीड़िता के पिता को पता चली। परिजनों ने पांच आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी कपिल पुत्र सुदेशपाल निवासी इकड़ी थाना सरधना, सुमित पुत्र रामपाल, रवि पुत्र अमरीश, निखिल पुत्र कालूराम, रवि पुत्र किशोरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ रोहटा धनवीर सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/