{"_id":"633feae1024c383413528e61","slug":"case-filed-against-security-companies-in-jani-police-station-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEERUT: सिक्योरिटी कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ऐसे खुली पोल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MEERUT: सिक्योरिटी कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ऐसे खुली पोल, मचा हड़कंप
Fri, 07 Oct 2022 02:31 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:31 PM IST
सार
बिना लाइसेंस के चल रहीं सिक्योरिटी कंपनियों का पर्दाफाश हुआ है। इन कंपनियों के खिलाफ जानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजी सुरक्षा एजेंसी विनियमन अधिनियम (पसारा) सेल के निर्देशन में मेरठ में प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एसपी क्राइण अनित कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान बिना लाइसेंस के फर्जी तरीके से सिक्योरिटी कंपनी चल रही थी।
विज्ञापन
बताया गया कि एक कंपनी बजाज सिक्योरिटी सर्विस के नाम से चल रही थी, जिसके संचालक रोबिन सिंह पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी जलालपुर रोड मुरादनगर मेरठ है। वहीं दूसरी सिक्योरिटी कंपनी उन्नति मैनपावर एंड इक्की पमेंटस मैनेजमेंट कंपनी से चल रही थी, जिसकी संचालक श्रीमती राधा चौधरी पत्नी रामरतन चौधरी निवासी विश्ववास नगर शाहदरा थाना फर्स बाजार दिल्ली बताया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder Case: दीपक हत्याकांड में नया मोड़, आईजी ने बागपत पुलिस को सौंपी जांच, गांव पहुंची एसओजी टीम
विज्ञापन
इन दोनों कंपनियों का बिना पसारा लाइसेंस के सुभारती विश्वविद्दालय थाना जानी क्षेत्र में संचालित होना पाया गया है। थाना जानी में उपरोक्त के विरुद्ध बिना पसारा लाइसेंस के सिक्योरिटी एजेंसी संचालन कराये जाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
यह भी पढ़ें: कुश्ती खेल में तगड़ा झटका: छलका खिलाड़ियों का दर्द, अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान हुए भावुक, तस्वीरें