{"_id":"5de2ac518ebc3e547744659f","slug":"case-filed-against-many-officers-including-former-dpro-at-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में किया था ये बड़ा खेल, अब डीपीआरओ सहित कई पर भ्रष्टाचार का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में किया था ये बड़ा खेल, अब डीपीआरओ सहित कई पर भ्रष्टाचार का मुकदमा
Sat, 30 Nov 2019 11:25 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में सपा शासनकाल में ग्राम पंचायतों को 14 वें वित्त आयोग से जारी की गई प्रोत्साहन अनुदान राशि के मामले में अनियमितता पाए जाने पर तत्कालीन डीपीआरओ अमरजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा 35 ग्राम पंचायतों से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
तीन वर्ष पूर्व सपा शासनकाल में आत्मनिर्भर होने वाली ग्राम पंचायतों को परफॉरमेंस ग्रांट दिया गया था। पंचायती राज निदेशालय को भेजी जाने वाली सूचनाएं, ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर तैयार न कर मनमाने ढंग से तैयार कर दी गई और जिले की 53 ग्राम पंचायतों की सूचना निदेशालय को भेज दी गई। आरोप है कि इनमें से अपात्र 35 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: धड़ल्ले से हो रहा था अवैध खनन, एक गिरफ्तार, पट्टा धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
इस मामले में अधिसूचना सेक्टर उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ के निरीक्षक अनिल कुमार यादव की ओर से तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह, संबंधित सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और सचिवों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/