यूपी: धड़ल्ले से हो रहा था अवैध खनन, एक गिरफ्तार, पट्टा धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के गांव मामौर में वैध रेत खनन पट्टे की आड़ में रात में अवैध रेत खनन किया जा रहा था। रात में अवैध रेत खनन की सूचना पर पुलिस ने एक पॉकलेन को जब्त कर उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने रेत खनन पट्टा धारक के खिलाफ खनन अधिनियम व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रशासन द्वारा कैराना तहसील के गांव मामौर में पांच साल के लिए मेसर्स एमएम ट्रेडर्स कंपनी के नाम रेत खनन का पट्टा आवंटित है। रात में अवैध रेत खनन की सूचना पर सोमवार की रात करीब 9.30 बजे कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने गांव मामौर स्थित आवंटित पट्टे पर छापा मारा, जहां से पुलिस को देखकर रेत खनन माफिया मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने एक पॉकलेन को जब्त कर लिया था। एसआई आशीष कुमार की ओर से पट्टा धारक मेसर्स एमएम ट्रेडर्स के खिलाफ पॉकलेन को मौके से छोड़ कर भागने व पॉकलेन को चालक राजीव द्वारा अवैध रूप से यमुना नदी से अवैध रेत खनन कर बालू रेत चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।
कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि पट्टा धारक मेसर्स एमएम ट्रेडर्स व पॉकलेन चालक राजीव, निवासी ग्राम मलाहत थाना ऊना, हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खनन अधिनियम व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: ये है खनन माफियाओं की असली सच्चाई, ईडी जांच में नपेंगे आईएएस अफसर समेत कई सफेदपोश
पट्टा यूपी में रेत का स्टाक हरियाणा में बनाया
वैध पट्टे की आड़ में ठेकेदारों ने नया खेल खेला है। कैराना तहसील के गांव मामौर में पांच साल के लिए रेत उठाने का पट्टा आवंटित तो करा लिया, लेकिन रेत का खेल खेलने के लिए हरियाणा के रास्तों से रेत से भरे वाहन निकाले जा रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा के थाना सनौली के तामसा रोड पर हरियाणा की जमीन पर रात में अवैध रेत खनन कर बड़ा स्टाक भी लगा लिया है।
नाइट विजन कैमरे सवालों के घेरे में
प्रशासन द्वारा पांच साल के लिए छोड़ा गया रेत खनन के पट्टे पर लगे नाइट विजन कैमरे भी सवालों के घेरे में है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि छापा के दौरान कैमरों की रेंज दूसरी साइड कर रखी गई थी। रात में पॉकलेन से रेत खनन किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: आखिर कौन है हाजी इकबाल, जो लंबे समय से सीबीआई के रडार पर, खनन माफिया के नाम से है बदनाम
यमुना में बन रहे गहरे कुंड
रेत माफिया द्वारा बेखौफ होकर भारी भरकम मशीनों से यमुना का सीना चीरा जा रहा है, जिस कारण यमुना में गहरे कुंड बनते जा रहे हैं। नतीजतन यमुना बरसात के दिनों में आसपास के किसानों की जमीनों में कटान करेगी। इसके अलावा मशीनों से बने यमुना में गड्ढों के कारण कई युवक यमुना में डूबकर अपनी जान गवां चुके हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/