पानीपत के 50 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गेहूं बुआई को लेकर बागपत के किसानों से हुआ था संघर्ष
- गेहूं बुआई को लेकर टांडा और खोजकीपुर के किसानों में हुआ था संघर्ष
- विवाद को सुलझाने के लिए जल्द होगी दोनों राज्यों के अफसरों की बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में गेहूं बुआई को लेकर जनपद के टांड़ा और पानीपत के खोजकीपुर गांव के किसानों के बीच तनाव बना हुआ है। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अभिषेक सिंह ने यमुना खादर में घटनास्थल का निरीक्षण किया। खोजकीपुर के 25 नामजद और 25 अज्ञात किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीएम-एसपी ने पानीपत के अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी ली है। दोनों जिलों के अधिकारियों के बीच बैठक में जमीन के विवाद का हल निकाले जाने की तैयारी है।
मंगलवार को डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक कुमार यमुना खादर में पहुंचे। खोजकीपुर और टांड़ा के किसानों के बीच सोमवार को हुए झगड़े की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएम शकुंतला गौतम ने किसानों को शांति बनाए रखने की अपील की।
यह भी पढ़ें: हरियाणा-यूपी सीमा विवाद: बागपत के किसानों पर हमला, दस लोग घायल, पांच का अपहरण
पानीपत के अधिकारियों से बातचीत की गई है, जल्द ही किसानों के बीच विवाद के सुलह के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक होगी। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि टांड़ा के पीड़ित किसान की तहरीर पर 25 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पानीपत के अधिकारियों से बातचीत की गई है।
टांड़ा के छह किसानों को भेज दिया जेल : टांड़ा के किसानों ने आरोप लगाया था कि खोजकीपुर के किसान और पानीपत की बापोली पुलिस उनके गांव के पांच-छह किसानों का अपहरण कर ले गई है। छपरौली थाने के एसआई गजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ बापौली थाने पहुंचे। एसआई ने बताया कि मारपीट के मामले में टांड़ा के छह लोगों को हरियाणा पुलिस ने जेल भेजा है।
इन लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा
टांडा गांव के यमुना खादर में हरियाणा व यूपी के टांडा गांव के बीच सोमवार की दोपहर करीब एक बजे हुए झगड़े में टांडा गांव के 10 लोग घायल हो गए थे। छपरौली पुलिस टांड़ा के यूनुस की तहरीर पर खोजकीपुर गांव के धूमन, मोनू, इलमा, टीटू, रिंकू, प्रकाश, बिल्लू, महावीर, इश्रा, रामवीर, अंकुर, राजू, रमेश, पवन, तिरसपाल, मामन, ब्रह्मपाल, मदन, देवी सिंह, आनंद, अनिरुद्ध, भोपाल, इश्मा, सोनू और सत्यपाल के खिलाफ नामजद एवं 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना छपरौली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।