फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case against 10 including SP leader Atul Pradhan

सपा नेता अतुल प्रधान समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है मामला

Mon, 28 May 2018 12:21 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Mon, 28 May 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
Case against 10 including SP leader Atul Pradhan
अतुल प्रधान

मेरठ में किनौनी मिल गेट पर कर्मचारी मोनू का शव रखकर धरना प्रदर्शन करने पर घंटों तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। जिससे भीषण आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में लगे दमकल कर्मियों व सेना के जवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने सपा नेता सहित दस लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आर्थिक सहायता की मांग को लेकर सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में मोनू के शव को ट्रैक्टर-ट्राली में रखकर शुगर मिल के मुख्य गेट पर आवागमन बंद कर दिया गया था। दमकल की गाड़ियां जल्दी अंदर न जाने के कारण आग ने और भी विकराल रूप धारण कर लिया। 
विज्ञापन


जहां एक तरफ सेना के जवान आग बुझाने की जद्दोजहद में लगे थे, वहीं सपा नेता वहां मौजूद लोगों को उकसाकर आग बुझाने में बाधा पहुंचा रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर मदद का भरोसा दिलाया। लेकिन फिर भी सपा नेता लोगों को उकसाकर प्रदर्शन, नारेबाजी करते हुए मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच कई बार मिल प्रबंधन को धमकी दी गई। करीब तीन घंटे तक भारी परेशानी उठानी पड़ी। मामले में पुलिस ने सपा नेता अतुल प्रधान उमेश गुर्जर निवासी जिटौला, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव, सत्यप्रकाश पूर्व प्रधान जिटौला, सोनू मोरल, राजे निवासी किनौनी, सोनू निवासी खानपुर, नितिन कटारिया व उदयवीर त्यागी निवासी कैथवाड़ी सहित 150 अज्ञात लोगों पर रोहटा थाने में मुकदमा दर्ज किया है।

पढ़ें : सपा नेता अतुल प्रधान के खिलाफ गुंडा एक्ट और जिला बदर की तैयारी

समझाने पर भी नहीं माने

Case against 10 including SP leader Atul Pradhan
एसपी देहात राजेश कुमार

एसपी देहात राजेश कुमार ने इस संबंध में बताया कि धरना प्रदर्शन कर रहे इन लोगों को कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से बात करने का हवाला देते हुए समझाने की कोशिश की गई थी। लेकिन फिर भी ये मानने को तैयार नहीं हुए। प्रदर्शन से आग बुझाने में बाधा बन रही थी। आपात स्थिति में बाधा बने लोगों में सपा नेता सहित दस लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

मैं पीड़ित परिवार के बुलाने पर गया था। साथ में अन्य नेता भी थे। शांतिपूर्वक धरना देने पर प्रशासन भाजपा के इशारे पर केस दर्ज करता है तो इससे मैं पीछे हटने वाला नहीं। - अतुल प्रधान, सपा नेता

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed