फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   car looted in kithor

हथियारबंद बदमाशों ने देर रात कार लूटी

Mon, 12 Aug 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
car looted in kithor
किठौर। हथियारबंद कार सवार बदमाशों ने शनिवार रात मेरठ-गढ़ मार्ग पर ओवरटेक करके वैगनआर कार को लूट लिया तथा फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिग की परंतु सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

किठौर निवासी शराफत पुत्र सदाकत ने बताया कि वह शनिवार देर रात मेरठ से घर लौट रहा था। ग्राम हसनपुर कलां एवं भटीपुरा के बीच कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी कार रुकवा ली। शराफत कार छोड़कर जंगल में भाग गया। जिस पर बदमाशों ने तमंचे से फायर किए। जिसमें वह बाल-बाल बचा। बदमाश कार लेकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। इस पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की परंतु सफलता नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी रोजंत त्यागी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed