फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car fell into the pond, death of four baraatis

तालाब में कार गिरी, चार बरातियों की मौत

Sat, 16 Oct 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Car fell into the pond, death of four baraatis
बिजनौर: कोतवाली देहात के गांव खेड़ा के पास तालाब में गिरी कार को निकालते ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
तालाब में कार गिरी कार, चार बरातियों की मौत
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। शादी से लौट रहे कार सवार बराती रास्ता भटक गए और मुख्य मार्ग के बजाए चकरोड पर चले गए। आगे जाकर इनकी अनियंत्रित हो गई और तालाब में गिरकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार चार बरातियों की मौत हो गई, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दो लोगों ने किसी तरह से कार से निकलकर खुद की जान बचाई।

हादसा बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे कोतवाली देहात के गांव अलीपुर मान उर्फ खेड़ा में हुआ और मरने वाले अक्षय (20) निवासी चंदक थाना मंडावर, विशाल (21), रजत (20) निवासी ग्राम रोशनपुर प्रताप, प्रशांत (22) गांव तकीपुर थाना कोतवाली देहात के रहने वाले थे। कार चालक दीपक (21) निवासी हीरा खेमपुर की डूबने की वजह से हालत नाजुक बनी हुई है, उनको पहले एक निजी अस्पताल में उपचार दिया गया, उसके बाद रेफर कर दिया गया। बरात चांदपुर के गांव शेरपुर से आई थी। हादसे के वक्त कार सवार युवक शादी समारोह से लौट रहे थे और गांव से बाहर निकलते ही रास्ता भटक गए। संपर्क मार्ग पर आने के बजाए चकरोड से होते हुए तालाब किनारे पहुंच गए। अचानक कार तालाब में पलटकर पानी में समा गई। कार में पांच दोस्तों के अलावा दो अन्य किशोर भी थे। समय से बाहर निकलने की वजह से उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed