फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car fell in Rajwahe, eight injured

रजवाहे में गिरी कार, आठ घायल

Wed, 15 Dec 2021 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Car fell in Rajwahe, eight injured
रजवाहे में गिरी कार, आठ घायल
विज्ञापन

मवाना। शादी समारोह से सोमवार देर रात लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिर गई। राहगीरों ने घायलों को कार से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया।
मोहल्ला हीरालाल निवासी सचिन पुत्र हरिश्चंद्र स्विफ्ट कार से परिवार के साथ गांव गणेशपुर में शादी समारोह में गए थे। सोमवार की रात वापस लौटते समय जब वह रानी नंगला पार कर आगे बढे तो सामने से आ रहे वाहन से बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिर गई। कार में सवार सचिन, पत्नी प्रियंका, बेटी पूर्वी, मुन्नू तथा रवि (3) मां राकेश, दो बहन इशा और कविता घायल हो गए। किसी तरह प्रियंक कार से बाहर निकली और राहगीरों से मदद मांगी। राहगीरों ने घायलों को कार से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पूर्वी और मुन्नू की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। वहीं चालक सुरक्षित निकल गायब हो गया।
विज्ञापन

कार-बाइक की भिड़ंत, दो घायल
मवाना। बहसूमा बाईपास पर कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। घायलों को सीएचस में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की शाम सात बजे बहसूमा में शादी समारोह से वापस लौट रहे गौतम व रविंद्र निवासी गड़ीना बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। मेरठ बहसूमा बाईपास पर तिगरी के पास अज्ञात कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed