फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   car burnt after hitting by a tourist bus in shamli, passenger narrow escape

यूपी के शामली में भीषण हादसा, टूरिस्ट बस से टकराते ही धूंधूकर जली कार, बाल-बाल बचे सवार

Sun, 15 Nov 2020 10:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
car burnt after hitting by a tourist bus in shamli, passenger narrow escape
burning car - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना के पास क्रेन से खींचकर ले जाई जा रही टूरिस्ट बस से कर की जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार में आग लग गई। बारिश के बावजूद कार पूरी तरह जल गई लेकिन कार सवारों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस मौके पर ही मौजूद है। 
विज्ञापन


हादसा रविवार रात करीब 9:30 बजे झिंझाना के पास काठा पुलिया पर हुआ। जहां दुर्घटना स्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर ढाबे पर काम करने वाले लोगों ने बताया कि टूरिस्ट बस में टक्कर लगने के बाद  कार में आग लग गई। उन्होंने बताया कि कार में दो तीन लोग सवार थे लेकिन हादसे के बाद मौके पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


हाईवे के किनारे कार तेज लपटों के साथ जलती रही और वाहन वहां से गुजरते रहे। टूरिस्ट बस को खींचकर ले जा रही क्रेन में भी कोई सवार नहीं मिला। हादसे की सूचना पर झिंझाना थाना प्रभारी सर्वेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सवा दस बजे तक कार में आग लग रही थी। कार में सीएनजी सिलेंडर नजर आ रहा है। आग से सिलेंडर के फटने की आशंका है। इसलिए कार के पास नहीं जा सकते। दोनों ओर का ट्रैफिक रुकवा दिया गया है।


फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि कार में कौन लोग सवार थे,  इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। सीओ कैराना जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर हैं और जानकारी जुटाई जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed