{"_id":"6127fbcd8ebc3e07583c82d7","slug":"captured-three-trucks-by-taking-the-drivers-hostage-in-partapur-city-news-mrt553493223","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: परतापुर में चालकों को बंधक बनाकर तीन ट्रक कब्जाए, फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: परतापुर में चालकों को बंधक बनाकर तीन ट्रक कब्जाए, फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट
Fri, 27 Aug 2021 01:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:11 PM IST
सार
आगरा व पंजाब कोलकाता ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर दीपक जैन ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर स्थित तिवारी ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठेकेदार राकेश के पास तीन ट्रक भेजे थे।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के परतापुर में तीन चालकों को बंधक बनाकर यूरिया से लदे तीन ट्रकों को कब्जे में ले लिया। दो दिन तक फोन पर बातचीत चलती रही है। समाधान नहीं निकला तो आगरा से ट्रांसपोर्टर मेरठ पहुंचे। जहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन
आगरा व पंजाब कोलकाता ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर दीपक जैन ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर स्थित तिवारी ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठेकेदार राकेश के पास तीन ट्रक भेजे थे। जिसकी एवज में उसने 50 हजार रुपये कैश जमा करके मेरठ के मोहिउद्दीनपुर स्थित कृभको कंपनी में सामान लाने ले जाने के लिए लगाए गए थे। इसी दौरान एक चौथा ट्रक भी आ गया और लगभग सात लाख का माल लादकर ले गया।
विज्ञापन
गुरुवार को आगरा के मैनेजर दीपक जैन मोहिउद्दीनपुर पहुंचे। यहां ठेकेदार राकेश और दीपक जैन के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि दीपक जैन के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। इंस्पेक्टर परतापुर नजीर अली का कहना है कि दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाकर बातचीत की गई, जिसमें पता चला कि दोनों पक्षों का रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। रुपये देने के बाद आगरा का ट्रांसपोर्टर अपने ट्रक को लेकर आगरा के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन