{"_id":"5e102a838ebc3e879040789d","slug":"caa-protest-update-police-has-sent-recovery-notice-to-134-people-in-violence-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नहीं बख्शे जाएंगे उपद्रवी, 134 लोगों से होगी 48 लाख के नुकसान की भरपाई, भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नहीं बख्शे जाएंगे उपद्रवी, 134 लोगों से होगी 48 लाख के नुकसान की भरपाई, भेजा नोटिस
Sat, 04 Jan 2020 11:33 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
पथराव करते उपद्रवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को हुए उपद्रव के मामले में उपद्रवियों पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। जिसके बाद 134 उपद्रवियों को सरकारी संपत्ति को हुए 48 लाख रुपये के नुकसान की रिकवरी के लिए नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
20 दिसंबर को हुए उपद्रव में हापुड़ रोड स्थित इस्लामाबाद पुलिस चौकी को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया था। हापुड़ रोड पर करीब पौने दो किमी की दूरी में उपद्रवियों ने डिवाइडर तोड़ डाले थे और ग्रिल उखाड़ दी थी। पुलिस के एक दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की थी। लिसाड़ी रोड पर भी उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। शुक्रवार को एडीएम सिटी अजय तिवारी और एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह की बैठक हुई। एसपी सिटी ने बताया कि 161 उपद्रवियों को चिन्हित किया गया है। जिनमें से 134 उपद्रवियों से सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की वसूली की जाएगी। 48 लाख की रिकवरी उपद्रवियों से वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
उपद्रवियों से मांगा स्पष्टीकरण
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि सबसे अधिक उपद्रवी नौचंदी, ब्रह्मपुरी और लिसाड़ीगेट क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें 30 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन सभी को नोटिस देकर थानों में बुलाया गया है। जिसमें सभी को स्पष्टीकरण देना होगा कि वह 20 दिसंबर को कहां थे और क्या उनकी गतिविधियां रहीं। वीडियो और फोटो में भी इनकी पहचान कराई जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: उपद्रव: नुकसान की भरपाई के लिए 46 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी, सात दिन में मांगा जवाब
वहीं इस संबंध में एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि उपद्रव के मामले में पुलिस लगातार आरोपियों को ट्रेस कर रही है। प्रशासन ने सरकारी संपत्ति के नुकसान का जो आकलन किया है, उसकी वसूली के लिए कार्रवाई की जा रही है। जो भी उपद्रव में शामिल रहे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/