डीएम बोले- गैरकानूनी है जमीयत का धरना, महमूद मदनी के खिलाफ होगी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीयत उलमा-ए-हिंद के ईदगाह में आयोजित धरने को लेकर देवबंद छावनी में तब्दील रहा। धरनास्थल, दारुल उलूम और उसके आसपास पीएसी, पुलिस बल के साथ ही आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया था। डीएम आलोक कुमार और एसएसपी दिनेश कुमार धरनास्थल पर मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी के बयान पर मौलाना मदनी बोले- गोलियां कम पड़ जाएंगी, सीने कम नहीं होंगे
डीएम आलोक कुमार ने कहा कि जनपद में धारा 144 लागू है। जमीयत का धरना गैरकानूनी है। मौलाना महमूद मदनी की ओर से धरना प्रदर्शन की कोई लिखित या मौखिक अनुमति नहीं ली गई। आयोजन में लीडर के रूप में मौलाना महमूद मदनी के ऊपर जिम्मेदारी तय की जाएगी, कार्रवाई जरूर होगी।
यह भी पढ़ें: मौलाना अरशद मदनी बोले- कश्मीर से कन्याकुमारी तक डरा हुआ है पूरा देश
वहीं जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना सैयद महमूद मदनी ने यूपी में हुई हिंसा के संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा कि आपकी गोलियां कम पड़ जाएंगी, हमारे सीने कम नहीं पड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: जिंदगीभर का दर्द... मेरठ बवाल में मुल्जिम बन गए कई परिवार, पांच ने गंवाई थी जान, तस्वीरें
धरनास्थल पर इन्होंने भी किया सीएए का विरोध
जमीयत के जिलाध्यक्ष मौलाना जहूर कासमी, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जमालुद्दीन अंसारी, मौलवी महमूद, सलीम कुरैशी आदि ने भी सीएए का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही मौके पर पहुंचे एडीएमएफ विनोद कुमार और एसपी देहात विद्यासागर मिश्र के सामने 313 लोगों ने गिरफ्तारियां दीं। सभी को मौके पर ही छोड़ दिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/